Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव कल जनपद बांदा के ग्राम पड़ूई में आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु लगायेंगे जन-चैपाल एवं करेंगे गांव में रात्रि विश्राम

Posted on 13 January 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन कल दो दिवसीय दौरे पर महोबा एवं बांदा जनपद के ग्रामों में जाकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
श्री रंजन बांदा जनपद के विकास खण्ड- बड़ोखर खुर्द के ग्राम-पड़ूई में रात्रि विश्राम कर जन-चैपाल लगाकर आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने हेतु जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
मुख्य सचिव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महोबा जनपद के दो ग्रामों में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त जनपद बांदा में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के उपरान्त ग्राम पड़ूई में जन-चैपाल लगायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in