Categorized | लखनऊ.

सम्मानित होकर लौटे वी.पी.मिश्रा का भव्य स्वागत दो हजार कर्मचारी और उनके नेताओं ने ‘‘दादा’’ को पहनाई माला वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात, मिला आश्वासन

Posted on 13 January 2016 by admin

उत्तर प्रदेश की कर्मचारी राजनीति में स्थान पा चुके वी.पी. मिश्रा का आज चारबाग रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ट्रेन से उतरते ही उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों के अलावा अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थें। भोपाल से सम्मानित होकर लौटे कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष वी.पी. मिश्रा ने बताया कि उन्होने सम्मान समारोह के उपरान्त दिल्ली पहंुचकर भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के समक्ष सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में व्याप्त विसंगति एवं नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली तथा आऊट सोर्सिंग और ठेकेदारी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मिकों की परम्मपरा रोककर शीघ्र चतुथ श्रेणी की भर्ती राष्ट्रीय स्तर पर किए जाने की मांग रखी। इस दौरान गृहमंत्री ने उनका समर्थन किया और केन्द्रीय वित्त मंत्री ने उनकी मांगों पर पुर्नविचार कर बेहतर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
इस सम्बंध में मोर्चा के प्रवक्ता सुशील कुमार ‘‘बच्चा’’ ने बताया कि श्री मिश्रा को गत दिवस मध्यप्रदेश में चन्दशेखर परसाई की तरफ से आयोजित पं. सत्य नारायण तिवारी 12वाॅ स्मृति सम्मान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। यह सम्मान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के प्रमुख सचिव आईएएस डा. एस.के. मिश्रा की अध्यक्षता एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार (राज्यमंत्री स्तर) शिव चैबे के मुख्य अतिथ्य में दिया गया। श्री मिश्रा ने सम्मान समारोह के उपरान्त दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से मुलाकात कर सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती को तत्काल शुरू कराये जाने की मांग रखी। इस मांगों पर बेहतर निर्णय लेने का आश्वासन वित्त मंत्री से मिला। चारबाग रेलवे स्टेशन पर आज राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, निगम कर्मचारी महासंघ के ए.एच.एस.जैदी, मनोज कुमार मिश्रा, शशि कुमार मिश्रा,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे, डा.के.के. सचान, गिरीश मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, अवधेश सिंह, डा.पी.के.सिंह, सूबालाल पाण्डेय,अशोक कुमार, श्रीनाथधर दुबे, अतुल मिश्रा, अमरेन्द्र दीक्षित, बजरगबंल पाण्डेय, इशरत जहाॅ, रंगीलाल कश्यप आदि शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in