Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश की तरह ही पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव में बी.एस.पी. नम्बर-एक की पार्टी बनकर उभरी। बी.एस.पी. प्रमुख सुश्री मायावती जी द्वारा लोगों का हार्दिक धन्यवाद एवं उम्मीद जताई कि विजय का यह क्रम आने वाले विधानसभा आमचुनाव में काफी मज़बूती के साथ जारी रहेगा।

Posted on 08 January 2016 by admin

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने आज यहाँ कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह ही पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड में अभी-अभी सम्पन्न पंचायत चुनाव में बी.एस.पी. का नम्बर-एक पार्टी बनकर उभरना यह साबित करता है कि इन दोनों ही राज्यों में हवा बी.एस.पी. के पक्ष में बह रही है और आने वाले विधानसभा आमचुनाव में इन दोनांे ही राज्यों में बी.एस.पी. काफी अच्छा प्रदर्शन कर सत्ता में आयेगी।
सुश्री मायावती जी ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न चरणों में हुये पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान से लेकर जि़ला पंचायत चुनाव तक में बी.एस.पी. का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ख़ासकर मैदानी क्षेत्र हरिद्वार जि़ला पंचायत चुनाव में बी.एस.पी. 16 सीटें जीतकर नम्बर-एक पर आयी हैं। आज घोषित हुये सभी परिणामों में कांग्रेस व भाजपा को बुरी तरह पछाड़ते हुये बी.एस.पी. ने 16 सीटें जीती हैं और बाक़ी अन्य कई सीटों पर काफी कम मतों के अन्तर से हमारी पार्टी दूसरे नम्बर पर रही है।
बी.एस.पी. की इस बेहतरीन जीत के लिये पार्टी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं व पधाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुये उन्होंने उत्तराखण्ड के सर्वसमाज के लोगांे से अपील की कि उत्तर प्रदेश की तरह ही उत्तराखण्ड राज्य में बी.एस.पी. को सत्ता में आने का एक मौक़ा दें, ताकि वहाँ भी ‘‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय‘‘ की सरकार चलाकर लोगों का वास्तविक हित व कल्याण किया जा सके।
वैसे तो बी.एस.पी. को उत्तराखण्ड की जनता ने ‘‘बैलेंस आफ पावर‘‘ कई बार बनाया, परन्तु काफी कम संख्या बल होने के कारण पार्टी की भूमिका सीमित होकर स्थिर नहीं रह सकी। परन्तु अब इस बार सही समय है कि कुछ ही महीनों के बाद वहाँ होने वाले विधानसभा आमचुनाव में बी.एस.पी. को पंचायत चुनाव की तरह ही आगे बढ़ाकर वहाँ की सत्ता सही हाथों में अर्थात् सर्वसमाज का हित सुरक्षित रखने वाली पार्टी, बी.एस.पी. के हाथों में सौंपनी चाहिये ताकि बी.एस.पी. सत्ता में आकर जनहित व जनकल्याण का काम वहां बड़े पैमाने पर कर सके, जैसाकि उत्तर प्रदेश में बार-बार करके दिखाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in