Categorized | अलीगढ़

प्रदेश सरकार के मुखिया पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण रवैये को लेकर बार-बार जिले के अफसरों कों सचेत करते रहते हैं।

Posted on 04 January 2016 by admin

प्रदेश सरकार के मुखिया पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण रवैये को लेकर बार-बार जिले के अफसरों कों सचेत करते रहते हैं। जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि क्या है? इसी को लेकर एक बड़ी पहल मंडल के डीआईजी गोविन्द अग्रवाल ने की। अलीगढ़ पुलिस लाइन में शुक्रवार को डीआईजी ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी द्वारा कैमरे से कैद किये गये अलीगढ़ पुलिस के सकारात्मक क्रियाकलापों को कलैंडर के रूप में सामने रखा। मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी गोविन्द अग्रवाल ने कलैंडर का विमोचन करते हुए उसमें प्रस्तुत तस्वीरों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि मनोज अलीगढ़ी के प्रयास से ही यह संभव हो सका है।
पुलिस क्लब में आयोजित हुए कार्यक्रम में डीआईजी गोविन्द अग्रवाल ने कहा कि कलैंडर के रूप में जो पुलिस की सकारात्मक छवि सामने आई है, उससे स्पष्ट होता है कि यह असाध्य कार्य बिना मनोज अलीगढ़ी के सहयोग से संभव नहीं हो सकता था। एसपी सिटी डाॅ. ब्रजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह कलैंडर जनपद के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर मिसाल कायम करेगा और सांप्रदायिक सौहार्द का भी इसमें विशेष स्थान रहेगा। डीआईजी साहब द्वारा प्रस्तुत की गई पुलिस की यह सकारात्मक पहल उत्तर प्रदेश के लिए मिसाल कायम होगी। संचालन करते हुए एसपी ट्रैफिक एके सिंह ने कहा कि मनोज अलीगढ़ी के प्रयासों को विशेष स्थान देना चाहिए। कार्य के दौरान बहुत ही अड़चनें आने के बावजूद भी इन्होंने मिसाल कायम की है। समय पर जोखिम भरी तस्वीरों को लेकर पुलिस की पारदर्शिता को बनाये रखने का प्रयास किया है तथा जन-जन में पुलिस विभाग को लोकप्रिय बनाये रखा। कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि डीआईजी साहब द्वारा किया गया यह प्रयास प्रशंसनीय है और मनोज अलीगढ़ी की बेजोड़ तस्वीरों ने इस कलैंडर को और अद्भुत बना दिया। वह ऐसे कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी ने कहा कि डीआईजी साहब द्वारा पुलिस की सकारात्मक छवि को कैद करने का आदेश मिलते ही, मैं कार्य में जुट गया, लेकिन कुछ समय बाद समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन अफसरों के मनोबल बढ़ाने से कार्य को अंजाम तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जब-जब होंगे, उनका कैमरा पुलिस के लिए सदैव उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर एसपीआरए संसार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, क्षेत्राधिकारी तृतीय राजीव कुमार, सीओ द्वितीय सत्यप्रकाश यादव, आरआई राममोहन शर्मा, राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, अशरफ हुसैन, ऊदल सिंह, विनोद यादव, विमलेश कुमार, मुकेश बाबू, विनोद कुमार, भूलन सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन- पुलिस लाइन के आॅफिसर्स मैस में मनोज अलीगढ़ी द्वारा तैयार किये गये कैलेंडर का विमोचन करते डीआईजी गोविंद अग्रवाल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रवीन अग्रवाल, एसपी सिटी डाॅ. ब्रजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक एके सिंह, एसपीआए संसार सिंह व अन्य।
फोटो कैप्शन- कार्यक्रम के दौरान मनोज अलीगढ़ी को सम्मानित करते डीआईजी गोविंद अग्रवाल।
फोटो कैप्शन- कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी गोविंद अग्रवाल।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in