Categorized | लखनऊ.

श्री राजनारायण को इतिहास पुरुष बताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहाँ कहा कि

Posted on 02 January 2016 by admin

श्री राजनारायण को इतिहास पुरुष बताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहाँ कहा कि अन्याय का विरोध, किसानों गरीबों की भलाई और समाजवाद के उनके सपने को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होने कहा कि राजनारायण साधारण व्यक्ति को भी सम्मान देते थे और जरुरतमन्दों की मदद करते थे। उन्होंने अपनी खेती उसमें काम करने वालोें में बाँट दी थी और अपने परिवार के लिए भी कुछ नही छोड़ा था। श्री यादव ने कहा कि नौजवानों के संघर्ष के फलस्वरुप उ0प्र0 में बहुमत की सरकार बनी है।
श्री मुलायम सिंह यादव आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ के डा0 लोहिया सभागार में लोकबन्धु तेजनारायण जी की 29वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का संबोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता श्री भगवती सिंह ने की। इस अवसर पर सर्वश्री अम्बिका चैधरी, पारसनाथ यादव, ओम प्रकाश, डा0 मधु गुप्ता, शतरुद्र प्रकाश, डा0 अशोक बाजपेयी, शारदा प्रताप शुक्ला, एस0आर0एस0 यादव, रंजना बाजपेयी और श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने भी श्रंद्धाजलि दी।
श्री यादव ने कहा कि राजनारायण जी के साथ उनका लम्बे समय तक साथ रहा और राजनीति के कई उतार चढ़ाव में हम साथ रहे। डा0 लोहिया ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए अन्याय के सतत विरोध का नारा दिया था उसे श्री राजनारायण ने अपने कर्म से जमीन पर उतारा। उन्होंने कहा कि राजनारायण जी की विशेषता थी कि जिसे नेता मान लेते थे उसकी हर बात मानते थे। डा0 लोहिया बाद के प्रति वे जीवन के अंतिम क्षणों तक निष्ठावान रहे यद्यपि बाद में उनका अन्य नेताओं से मतभेद हो गया था।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि दो ही ऐसी घटनांए हैं जबकि वर्तमान प्रधानमंत्री को राजनारायण को हराया और अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति को हार का मुह देखना पड़ा था। इमर्जेन्सी के बाद रायबरेली से राजनारायण द्वारा श्रीमती गाँधी को शिकस्त एक उल्लेखनीय घटना है। उन्होने श्री राजनारायण की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए बताया कि उनके आवास पर जाने पर भोजन और वाराणसी की मिठाई जरुर मिलती थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि राजनारायण के अंतिम दिन कष्ट में बीते। वे अकेले रह गये थे।
आज श्री राजनारायण की श्रद्धांजलि में सर्वश्री राजकिशोर मिश्र, जय प्रकाश अंचल, अमित त्रिपाठी, विद्यावती राजभर, बृजेश यादव, मो0 एबाद, विजय यादव, अशोक राय, सतीश दीक्षित, डा0 सुरभि शुक्ला, सुखदेवी वर्मा, नागलक्ष्मी, रजिया नवाज, नीलम रोमिला सिंह, मालती सिंह, सुरेश चैहान, कर्नल सत्यवीर सिंह, राजेन्द्र यादव, श्वेता सिंह, नईमा बानो, प्रेमा मिश्र, राहुल सिंह, हाजी इलाउद्दीन, शशि पाठक, दिलीप कमलापुरी, संजीव मिश्र, आशीष सिंह, राकेश पाण्डेय, धीरेन्द्र वर्मा, हसीना बानो, परवीन आदि की भी उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in