Categorized | लखनऊ.

वृक्षारोपण मिशन को सफल बनाने हेतु प्रदेश को जोन्स तथा सेक्टर में बांट कर निरन्तर अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन कराने हेतु जोनल एवं सेक्टर आफिसर नामित किये जायें: आलोक रंजन

Posted on 30 December 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने मिशन ग्रीनिंग यू0पी0 के अन्तर्गत आगामी जुलाई माह में किसी एक दिन 06 करोड़ पौध रोपित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मिशन को सफल बनाने हेतु प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में समिति गठित की जाय, जिसमें सम्बन्धित प्रभागीय वनाधिकारी को नोडल अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को सदस्य नामित किया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय समिति को जनपदवार लक्ष्य आवंटन हेतु भूमि का चिन्हीकरण तथा कार्ययोजना यथाशीघ्र तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि समस्त विभागों को वृक्षारोपण हेतु विभागीय बजट से 0.5 प्रतिशत धनराशि वृक्षारोपण हेतु प्राविधान किया जाये।

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में मिशन ग्रीनिंग यू0पी0 के अन्तर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिशन के अन्तर्गत वन विभाग 03 करोड़ पौधे, ग्राम्य विकास विभाग 02 करोड़ पौधे एवं अन्य विभागों द्वारा 01 करोड़ पौधांे का रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मिशन को सफल बनाने हेतु प्रदेश को जोन्स तथा सेक्टर में बांट कर निरन्तर अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन कराने हेतु जोनल एवं सेक्टर आफिसर नामित किये जायें। उन्होंने कहा कि समस्त जिलाधिकारी प्रत्येक जनपद हेतु नामित जनपद समन्वयकों का सहयोग करेंगे।

श्री रंजन ने कहा कि स्थल पर पौधरोपण के समय साक्ष्य हेतु फोटोग्राफ एवं वीडियो के साथ-साथ ऐसे व्यक्ति के बयान अवश्य लिये जायें, जिसका किसी भी प्रकार से इस मिशन से सम्बन्ध न हो।

बैठक में प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण श्री संजीव सरन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in