Categorized | लखनऊ.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्म दिवस को कार्यकर्ताओं हर्षोल्लास मनाया

Posted on 29 December 2015 by admin

पूर्व प्रधानमंत्री युग पुरूष श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ कैण्ट के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी के द्वारा रविन्द्रालय चारबाग में जन्मदिवस समारोह एवं 101 किलो के लड्डू का भोग लगाकर अटल जी की लम्बी आयु की ईश्वर से प्रार्थना की गयी। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अटल जी का 91वां जन्मदिवस पूरे देश में कल मनाया जायेगा। अटल जी सभी के लिये श्रेष्ठ हैं पक्ष हों या विपक्ष सभी चाहते थे कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाय, देश के नागरिकों का भी यही मत था। निर्णय लेने में भी वे गम्भीर रहते थे। अमेरिका, पाकिस्तान के ना चाहते हुये भी उन्होंने पोखरन में परमाणु-विस्फोट कर भारत को शक्तिशाली बनाने का कार्य किया। अटल जी की कविताओं में भी गहराई नजर आती है।
पूर्व सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि कल अटल जी के जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष की भांति कुडि़याघाट पर सुशासन गोष्ठी एवं तहरी  भोज का आयोजन किया गया है जिसमें समाज का हर वर्ग सामूहिक रूप से तहरी खायेगा। अटल जी ने विपक्ष की भूमिका अदा करते हुये विरोध की एक सीमा भी बना रखी थी। विरोध होता था पर सदन चलता रहता था परन्तु आज मुठ्ठी भर लोग जिनकी संख्या 40 है सदन को नहीं चलने दे रहे हंै जिससे देश का विकास नहीं हो पा रहा है अटल जी की सरकार 1 वोट से गिर गयी परन्तु उन्होंने समझौता नहीं किया जिसका चन्द्रशेखर जी को खेद था।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि अटल जी का लखनऊ से बहुत पुराना रिस्ता है वे यहां की गलियों, बाजारों और मोहल्लों से भली-भांति परिचित हैं हजरतगंज के लाप्लास कालोनी में 2 कमरों के मकान में वो रहते थे। देश विदेश दोनों जगह उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। सड़कों का जाल और नदियों को जोड़ने का कार्य उन्हीं की ही देन है। अटल जी के नाम के धागे पर भाजपा जुड़ती और मजबूत होती जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि अटल जी की सोच और सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा साकार हो रहा है। सड़कों का जाल पूरे देश में बिछाया जा रहा है 13.5 किलोमीटर सड़क प्रतिदिन राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर बनायी जा रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता अटल जी को अपना आदर्श मानता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। केन्द्र की एनडीए सरकार का लाभ भाजपा को राज्यों में मिल रहा है।
पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि अटल जी से कई बार मिलने तथा उनके साथ कार्य करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। अटल जी का लखनऊ से एक अटूट रिश्ता है जिसका उन्होंने अपनी कविता ‘‘लखनऊ हम पर फिदा हम फिदाये लखनऊ आसमा की क्या है ताकत जो छुड़ाये लखनऊ’’ से पूरे विश्व को बता दिया था। विदेश नीति पर भी उन्होंने अपनी भाषा के जरिये पड़ोसी देश से माधुर सम्बन्ध बनाये रखे। उनका शासनकाल आज भी देश की जनता याद करती है।
समारोह में वीरेन्द्र तिवारी, मनोहर सिंह, आनन्द द्विवेदी, विपिन अवस्थी, मनीष शुक्ला, विनोद तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, अनुराग मिश्रा, अवधेश गुप्ता छोटू, अशोक तिवारी, संयुक्ता भाटिया, शिव कुमार, योगेन्द्र पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, गणेश कनौजिया, रामकुमार शुक्ला, अमरीश कुमार, विनायक पाण्डेय, पवनेश सिंह, सरिता मिश्रा, उषा किरन, अमित सोनकर, राम गोपाल जायसवाल, हरसरनलाल गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, लखविन्दरपाल सिंह, विभा गौतम, टिंकू सोनकर, एमपी दीक्षित, पीयूष दीवान, राजीव मिश्रा, श्रवण नायक, धर्मेन्द्र तिवारी, इदरीश बबलू, पुष्पा सिंह चैहान, आशुतोष राय, सन्तोष सक्सेना, जेपी पाण्डेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके पूर्व आलमबाग मौनी बाबा मंदिर चन्दरनगर गेट पर प्रातः काल पंचकुण्डीय महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। जिसमें गायत्री प्रज्ञापीठ परिवार के द्वारा अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की गयी।  भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अंजनी श्रीवास्तव एवं प्रदेश परिषद सदस्य पुरूषोत्तम पुरी के द्वारा अटल जी के जन्मदिवस के अवसर पर कल दिनांक 25 दिसम्बर को शाम 4 बजे सुंदरकाण्ड का पाठ एवं साय 6 बजे भजन संध्या एवं कार्यकर्ता सम्मान समरोह का आयोजन श्रीराम जानकी मन्दिर टिकैतराय तालाब पर किया गया। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in