Categorized | लखनऊ.

पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का 94वां जन्मदिवस आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मनाया गया।

Posted on 26 December 2015 by admin

पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का 94वां जन्मदिवस आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मनाया गया। इस अवसर पर किसानों के हितार्थ चैधरी साहब द्वारा उठाए गए कदमों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा भी प्रारंभ किसानों के कल्याण की योजनाओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने विधान भवन स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी सहित दर्जनों विधायकों एवं नेताओं ने विधान भवन पर चैधरी साहब की प्रतिमा पर पुश्पांजलि अर्पित की।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी उपाध्यक्ष श्री नरेश उत्तम के साथ प्रदेश सचिव एवं सदस्य विधान परिषद श्री एस0आर0एस0 यादव, सलाहकार पशुधन श्री साहब सिंह तथा समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम गोपाल पुरी ने श्री चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि चैधरी साहब का मानना था कि मानव श्रम की उपेक्षा कर मशीनों का उपयोग भारत जैसे देशों में उपयुक्त नही होगा। वे चाहते थे कि भारत के गाँव-गाँव में छोटे उद्योग लगे। बड़ी पूँजी और बड़ी मशीनों वाले कारखानों पर जोर से अमीर-गरीब की खाई और चैड़ी हुई। चैधरी साहब की नीतियां आज भी प्रांसगिक हैं। श्री चैधरी ने कहा कि श्री चरण सिंह किसानों गरीबों और पिछड़ो के मसीहा थे।
नेताजी और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की सरकार में चैधरी साहब की ही आर्थिक नीतियां लागू की। समाजवादी पार्टी और सरकार उनकी नीतियों पर चल रही है। चैधरी साहब किसानों के हितों के लिए बराबर चिंतित  रहते थे। जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा पटवारी व्यवस्था का उन्मूलन किया था।
आज के कार्यक्रम में सर्वश्री राजकिशोर मिश्र, पूर्णमासी देहाती, विजय यादव, राम सागर यादव राजेश यादव, सत्येन्द्र उपाध्याय, बख्तावर सिंह, श्रीमती चन्द्रा रावत, श्रीमती राजदेवी चैधरी, अशोक यादव ‘देव‘, गजेन्द्र मलिक, रमेश प्रजापति, धनंजय शर्मा, देवेन्द्र सिंह, करुणाशंकर शुक्ला ‘अन्ना‘, श्रीमती मनीषा साहा, राहुल सिंह, श्री राजेन्दर सिंह ‘राजा‘, जयसिंह जयन्त, चन्द्रिका पाल, पवन यादव, ताराचन्द्र, राम प्रकाश यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in