Categorized | लखनऊ.

किताबों के अलग भी बहुत कुछ सिखाता बुक फेयर मोहम्मद रफी को संगीतांजलि आज

Posted on 26 December 2015 by admin

‘मेले में आकर मुझे बहुत कुछ देखने को मिला।’- कहना रोहित का था, बीए स्टूडेण्ट विनीता ने बताया कि व्यक्तित्व विकास कार्यषाला में उन्हें अच्छी टिप्स मिलीं। नन्हीं अस्मिता रंगबिरंगी किताबें पाकर बहुत खुष थी। मोतीमहल वाटिका के चल रहा लखनऊ पुस्तक मेला रोहित, विनीता और अस्मिता की तरह रोज़ ही सैकड़ों लोगों में खुषियां बांट रहा है। मेले के आयोजनों में आज विधानसभाध्यक्ष माताप्रसाद पाण्डेय ने भी षिरकत की।
उत्तरार्ध में पहुंच चुके पुस्तक मेले में आज सातवें दिन खूब रौनक रही। साहित्य के संग ही लोग यहां अपनी पसंद की अलग-अलग विशयों की किताबें टटोलते दिखे। मेले में अध्यात्मिक साहित्य, दर्षन व उससे जुड़ी सामग्री की तलाष में आए लोगों को इस्काॅन, कुण्डलिनी योग रिसर्च इंस्टीटयूट, मिनहाजुल कुरआन, ओषो साहित्य प्रसार, राज विद्या केन्द्र, सावन कृपाल रूहानी मिषन, श्रीरामकृश्ण मठ व वैदिक साहित्य केन्द्र के स्टाल आकर्शित कर रहे हैं। फेंगषुई व वास्तु सम्बंधी सामग्री का स्टाल मेले में है। दिलचस्प दिमागी कसरत वाले गेम्स बच्चों और नवयुवाओं को भा रही हैं। एकदम निःषुल्क प्रवेष वाले और 27 दिसम्बर तक रोज सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में हर किताब पर कम से कम 10 प्रतिषत छूट खरीदारों को मिल ही रही है, इसके अलावा अलग-अलग प्रकाषनों पर अन्य छूट व स्कीमें भी पुस्तक प्रेमियों के लिए चल रही है।
मेले के मुख्यमंच पर आज व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणात्मक कार्यषाला के प्रेरक वक्तव्य में दीप अरोड़ा ने कहा कि मुसीबतें-दिक्कतें हरेक की जिन्दगी में हैं और कोई न कोई काबलियत हर षख्स के भीतर है। आत्मविष्वास से भीतर छुपी प्रतिभा को पहचानकर हमें मिलने वाली चुनौतियों का सामना करना चाहिए। सकारात्मक सोच से ही हम खुद को और दूसरों को आगे बढ़ने और जोखिम उठाने को तत्पर हो सकते हैं। अपने पर पूरा विष्वास रखें। लोगों की जिज्ञासाओं को भी दीप अरोड़ा ने षांत किया।
दिन में विधानसभाध्यक्ष माताप्रसाद पाण्डेय, विधायक रीता बहुगुणा जोषी, ने डा.षषिकांत तिवारी संपादित ‘मार्वलस रिकार्ड्स बुक आफ इण्डिया’ 2015 का विमोचन किया। डा.ध्रुवकुमार, डा.पी.के.गुप्ता, हीरेन्द्र सिंह आदि के सहयोग से प्रकाषित पुस्तक के आयोजन में राजेन्द्र षर्मा कर्नल, एलके तिवारी, पीके गुप्ता, केएन सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा विद्यार्थी उपस्थित थे। हरिओम षर्मा हरि की युवा पीढ़ी को सामाजिक सरोकारों व संस्कारों कीस सीख देने में सक्षम पुस्तक ‘जड़ जमीन जहान’ के लोकार्पण समारोह में कवयित्री रमा आर्य रमा, प्रदेष ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष टी.पी. हवेलिया, षिक्षाविद् डा.जगदीष गांधी, पूर्व सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सक्सेना, पत्रकार मनोज तोमर, उ.प्र.प्रेस क्लब सचिव जेपी तिवारी व हास्य कवि सर्वेष अस्थाना के साथ ही लेखक ने अपने विचार रखे। इससे पहले सुबह मधु चतुर्वेदी के संयोजन में कादम्बिनी क्लब के  कार्यक्रम में नई-पुरानी रचनाएं सुनी-सुनाई गईं। मिलेनियम स्कूल के बच्चों का नुक्कड़ नाटक ‘आम व खास’ व गीत संगीत कार्यक्रम दर्षकों को खूब भाया। बाल व नवयुवा मंच पर ज्योति किरन रतन के संचालन में चले कार्यक्रम में मृदुल, जयंतिका, अवंतिका, रूपम, हिमाद्रि, आदि ने भाग लिया। एनपीसीआईएल की ओर से ऊर्जा प्रष्नोत्तरी कार्यक्रम में भी बच्चों-युवाओं ने उत्साह दिखाया। मेले में आज बांग्ला भाशा के साथ ही उर्दू भाशा की कक्षाएं भी दिव्यरंजन पाठक के मार्गदर्षन में प्रारम्भ हो गईं। गायक मोहम्मद रफी के जन्मदिन पर कल षाम गायिका निधि आरजे जेपी, आरजे सुष्मित और आषीश का ‘ट्रिब्यूट टू रफी’ कार्यक्रम विषेश होगा।
मेले के बारे में जानकारी करने के लिए पुस्तक प्रेमी आयोजक से मोबाइल नम्बर 9415080505 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
लखनऊ पुस्तक मेला
पुस्तक मेले में आज/ 24 दिसम्बर 2015 के कार्यक्रम
बाल एवं युवा मंच
प्रतियोगिताएं-    अपराह्न 12.00 बजे, युगल नृत्य व गायन, अभिनय व कामेडी बाइट
षाम 5.00 बजे, चित्रकार एन.खन्ना की कला अंतर्सम्बंधों पर वार्ता
मुख्य मंच
पूर्वाह्न 11.30 बजे    अगीत परिशद के संयोजन में काव्यपाठ समारोह
अपराह्न 2.30 बजे   षीला पाण्डे की पुस्तक ‘रे मन गीत लिखूं मैं कैसे’ का लोकार्पण
अपराह्न 4.30 बजे  पुस्तक चर्चा कार्यक्रम
षाम 6.30 बजे     म्यूजिकल नाइट ‘ट्रिब्यूट टू रफी’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in