Categorized | लखनऊ.

लखनऊ मे निराश्रित महिलाओं व लड़कियांें के लिए रैन-बसेरा की जरूरत पर परिचर्चा

Posted on 26 December 2015 by admin

आयुक्त नगर निगम, लखनऊ एवं महापौर, लखनऊ को समय से निर्णय लेने की अपील

‘उम्मीद‘ संस्था द्वारा प्रेस क्लब, हज़रतगंज, लखनऊ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसका उद््देश्य निराश्रित महिलाओं के लिए रैन-बसेरा आयोजित करने के लिए नगर निगम , लखनऊ एवं लखनऊ के महापौर से अपील करना था। लखनऊ शहर में एक भी रैन-बसेरा ऐसा नहीं है जिनमें निराश्रित एवं पीडि़त लड़कियांें या महिलाओं को राहत पहुँचाने का तुरन्त बन्दोबस्त हो सके। ‘उम्मीद‘ संस्था द्वारा हर साल लखनऊ शहर मंे सर्दियों के मौसम में गरीब़ एवं असहाय लोागों के लिए रैन-बसेेरों का प्रबन्ध किया जाता है, परन्तु यह भी देखा गया है कि जब कोई पीडि़त या निराश्रित महिला मिलती है तो उसे रखने के लिए समस्यायें खड़ी हो जातीं है। इन समस्याओं को देखते हुये ‘उम्मीद‘ संस्था ने लखनऊ के जिला प्रशासन एवं लखनऊ नगर-निगम से गुहार की।

‘उम्मीद‘ संस्था   नगर- निगम, लखनऊ एवं महापौर, लखनऊ से अनुरोध करती है कि नगर-निगम, लखनऊ द्वारा बनाए गये रैन-बसेरों में से एक रैन-बसेरा महिलाओं के लिए आवंटित कर दिया जाए, जिससे पीडि़त एवं परेशान महिलाओं के लिए एक अस्थाई व्यवस्था हो सके। जिससे कि वह अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें और उनको उस ‘शेल्टर‘ के माध्यम से राहत पहुँचायी जा सके। इस कार्य के लिए जिलाधिकारी महोदय, लखनऊ एवं ‘बाल संरक्षण आयोग‘ की अध्यक्ष, श्रीमती जूही सिंह, ‘महिला आयोग‘ की अध्यक्ष, श्रीमती ज़रीना उस्मानी एवं ‘वीमेन पाॅवर लाईन -1090‘, लखनऊ की तरफ से एक प्रशंषा एवं सहयोग पत्र भी संस्था को दिया गया है।

‘उम्मीद‘ संस्था के संरक्षक एवं सलाहकार श्री प्रमिल द्विवेदी ने कहा कि मित्रों, इस नेक कार्य के लिए जिलाधिकारी महोदय ने पिछले महीने ही नगर आयुक्त को निर्देशित कर दिया था किन्तु अब नगर निगम, लखनऊ एवं महापौर, लखनऊ को अन्तिम निर्णय लेना है, जिसमें कि बहुत देरी हो रही है और धीरे-धीरे ठंड भी तेजी से बढ़ती जा रही है। पूरे प्रदेश में निराश्रित एवं असहाय महिलाओं के लिए एक भी रैन-बसेरा नहीं है और यदि नगर निगम, लखनऊ एवं महापौर, लखनऊ थोड़ा ध्यान दें तो यह उत्तर प्रदेश का पहला निराश्रित एवं पीडि़त महिलाओं का रैन-बसेरा होगा।

मित्रों, आपसे अनुरोध है कि इस नेक कार्य में हमारा सहयोग करें और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के अभियान में हमारा साथ दें। ‘उम्मीद‘ संस्था द्वारा इस ठंड के मौसम में गरीब़ एवं असहाय लोगों के लिए लखनऊ शहर में जगह-जगह रैन बसेरांे की व्यवस्था की गई है, जिसकी सूची निम्नवत हैः-

1.    परिवर्तन चैक चैराहा                          - सहयोग से ‘‘जे0 जे0 बेकर्स‘‘
2.    डालीबाग मंत्री आवास के सामने                - सहयोग से ‘‘ओमेक्स‘‘
3.    होसडि़या चैराहा, गोमती नगर                - सहयोग से ‘‘टिसोरी‘‘
4.    फैज़ाबाद रोड, बादशाह नगर चैराहे के पास   - सहयोग से ‘‘अबेकर्स‘‘
5.    इंज़ीनियरिंग कालेज चैराहा            - सहयोग से ‘‘श्री सत्य साँई सेवा संगठन‘‘

धन्यवाद।।

बलवीर सिंह मान       आराधना सिंह      प्रमिल द्विवेदी     अरविंदर सिंह कोहली
संस्थापक            उपसचिव           संरक्षक             संरक्षक
9651133333         8756321666,       9839172462        9415002926

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in