Categorized | लखनऊ.

यू0पी0 महोत्सव-2015 जो प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा 24 दिसम्बर, 2015 से 04 जनवरी, 2016 तक राजकीय इण्टर कालेज मैदान, निशातगंज, लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम के बारे में प्रेस-वार्ता के दौरान आयोजन समिति के

Posted on 23 December 2015 by admin

यू0पी0 महोत्सव-2015 जो प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा 24 दिसम्बर, 2015 से 04 जनवरी, 2016 तक राजकीय इण्टर कालेज मैदान, निशातगंज, लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम के बारे में प्रेस-वार्ता के दौरान आयोजन समिति के
अध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह ‘‘एडवोकेट’’ ने बताया कि इस वर्ष यू0पी0 महोत्सव-2015 की थीम ‘‘क्लीन यू0पी0, ग्रीन यू0पी0, हेल्दी यू0पी0’’ एवं महिला सम्मान पर आधारित होगी। उक्त कार्यक्रम में छोटी इकाईयों द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री व प्रचार-प्रसार हेतु साधन उपलब्ध कराने का प्रयास समिति द्वारा किया जायेगा। यू0पी0 महोत्सव-2015 के क्रम में समिति द्वारा 11 दिवसीय प्रगति लखीमपुर महोत्सव, प्रगति फैजाबाद महोत्सव, प्रगति गंगा महोत्सव सफलतापूर्वक कराया जा चुका है।
यू0पी0 महोत्सव-2015 के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी एवं जनसाधारण को पर्यावरण संरक्षण के साथ ही साथ प्रदेश व जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की विलुप्त हो रही लोक कला एवं संस्कृति से परिचय कराना है, उनको संरक्षण प्रदान करना, प्रचार-प्रसार तथा ग्रामीण अंचलों व शहरी क्षेत्रों के निराश्रित एवं गरीब युवा पीढ़ी को जागृत करके पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, नदियों, तालाबों, कुंओ को स्वच्छ निर्मल रखना व उनके वजूद को संजोने, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सम्मान हैण्डलूम्स संरक्षण, हैण्डीक्राफ्ट, कम्युनिकेशन, बैंक इलेक्ट्रानिक्स, खादी ग्रामोद्योग, स्वयं सहायता समूह, महिला समूह, कृषि, विविधीकरण, खाद्य प्रसंस्करण, महिला सशक्तीकरण, सर्वशिक्षा अभियान, एड्स, जनसंख्या वृद्धि, ग्रामीण विकास, कन्या भ्रूण हत्या, फल संरक्षण, स्वास्थ्य शिक्षा, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, बाल विकास, मद्य निषेध, नशा उन्मूलन, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन, वृद्धा, विधवा, विकलांग कल्याण, वेश्यावृत्ति, भिक्षावृत्ति, को रोकने, कृषि, रोजगार, खेल को बढ़ावा देने, देश की एकता अखण्डता एवं सर्वधर्म समभाव, समतामूलक समाज की स्थापना जैसे ज्वलंत विषयों के प्रति युवा पीढ़ी को जागृत करते हुए जनजागरण अभियान से जोड़ना।
बच्चों के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने हेतु जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बच्चों हेतु प्रदेश स्तर पर मंच प्रदान करते हुए उनको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए नृत्य, गायन, वादन, नाटक, मेंहदी, रंगोली, चित्रकला, कविता पाठ, लेखन, वाद-विवाद, स्वास्थ्य, बेबी शो, क्विज, विज्ञान एवं तकनीकी, सामान्य ज्ञान, लोककला, हस्तकला, शिल्पकला, मूर्ति कला लगभग 18 प्रतियोगिता आयोजित की गयी है
सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी, लोक कल्याणकारी, योजनाओं क प्रति युवा पीढ़ी को जागृत करके जन-जागरण अभियान में जोड़ना, प्रदेश सरकार, भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को सरकार की मंशा के अनुसार सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं को एक मंच पर लाकर युवा पीढ़ी के साथ मिलकर प्रदेश को हरा भरा, स्वस्थ बनाये  रखने हेतु शिक्षित, महिलाओं के प्रति सम्मान, रोजगार के प्रति प्रेरित करने, कृषि को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय भूमिका निभाना एवं सरकार की उपलब्धियों को महोत्सव के माध्यम से जन-साधारण तक पहुंचाना।
उ0प्र0 की लुप्त हो रही भोजपुरी, ब्रज, अवधी, बुन्देलखण्डी, लोक कला, लोक-नृत्य, लोक-संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरें, पर्यटक स्थलों को बचाना है एवं साथ ही प्रदेश के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को मंच के माध्यम से उनको आगे बढ़ाना है एवं पर्यावरण को सुरक्षित संरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागृत करने के लिए विशेष अभियान चलाना एवं महोत्सव में बच्चों के लिए खिलौने, झूले एवं प्रदेश व देश के प्रचलित पोशाकों, खाने-पीने के सामानों, प्रदेश व देश के चिन्हित एवं प्रचलित सामानों, खादी ग्रामोद्योग एवं स्वयं सहायता समूह, महिला समूह द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री हेतु बहुरंगी स्टाॅलों, प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना एवं प्रदेशवासियों को एक स्वस्थ मनोरंजन देने का पूरा प्रयास समिति द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश एवं देश के चिन्हित कलाकारों द्वारा प्रतिदिन सांय 6ः00 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन समिति के द्वारा किया गया है। प्रदेश के चिन्हित बच्चों की प्रतियोगितायें प्रतिदिन सुबह 2ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक होगी। सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सायं 4ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक किया जायेगा।
प्रेस-वार्ता के दौरान समिति की सांस्कृतिक सचिव प्रिया पाल ने बताया कि इस वर्ष भी यू0पी0 महोत्सव-2015 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, महिलाओं, बच्चों को ‘‘प्रगति यू0पी0 रत्न’’ से सम्मानित किया जायेगा एवं उपरोक्त विषयों से
सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम समिति द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रतिवर्ष किया जाता है। इस वर्ष प्रतियोगिता में अन्य प्रतियोगिताओं के अलावा मि0 एण्ड मिसेज यू0पी0 का भी चयन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश्ख की कला संस्कृत के अलावा राजस्थान, उत्तराखण्ड, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, बिहार, मणिपुर, पंजाब की लोककला व लोक संस्कृति का भी प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें मीडिया एवं आम-जनमानस का पूरा सहयोग मिलता है। इस सहयोग हेतु मीडिया एवं आम जनमानस को समिति की तरफ से हार्दिक धन्यवाद दिया। महोत्सव में प्रदेश वासियों से इस जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग व आने हेतु विशेष अपील की। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
दिनांक 23-12-2015 को सांयकाल 5ः00 बजे आदि गंगा गोमती के पावन तट पर अर्थात लक्ष्मण मेला मैदान (छठ पूजा घाट स्थल) पर ‘गोमती आरती’ एवं 1001 दीपों का दीपदान किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in