Categorized | लखनऊ.

लोकनिर्माण सिंचाई राजस्व एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह

Posted on 23 December 2015 by admin

लोकनिर्माण सिंचाई राजस्व एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज यहाँ कहा कि राजनीति में आने वाली नई पीढ़ी को समाजवादी आन्दोलन के इतिहास और इसके प्रमुख नेतृवर्ग की विरासत का पता होना चाहिए क्योंकि तभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ वह अपनी भूमिका निभा सकने में समर्थ होगी। समाजवादी आंदेालन में भी श्री कपिल सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम उन्हें याद कर रहे हैं क्योंकि वें इस मत के थे कि जब तक समाजवाद नहीं आयेगा कोई देश और कौम तरक्की नही कर सकेगा।
श्री शिवपाल सिंह आज यहाँ पार्टी मुख्यालय लखनऊ के डा0 लोहिया सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजवादी नेता श्री कपिल देव सिंह के 94वें जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि थे। श्री सिंह को इस अवसर पर सर्वश्री उदय प्रताप सिंहए भगवती सिंहए माता प्रसाद पाण्डेयए नरेश उत्तमए अरविन्द सिंह गोपए एस0आर0एस0 यादवए डा0 मधु गुप्ताए शारजाह विश्वविद्यालय के श्री अब्दुल मालिम बिन अब्दुल मुबीन आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।व्रिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने श्री सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात अपने सम्बोधन में कहा कि श्री कपिल देव सिंह निर्भीक और निडर व्यक्ति थे। 1942 की आजादी की लड़ाई में श्री सिंह डा0 लोहिया के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे थे। समाजवादी पार्टी 1992 में स्थापना के प्रथम राष्ट्रीय महासचिव थे जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव चुने गए। वे इतिहास और कृषि अर्थशास्त्र के ज्ञाता थे।
इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह का संदेश भी पढ़ा गया जो दिल्ली में लोकसभा सत्र की व्यस्ततावश कार्यक्रम में शामिल नही हो सके। श्री यादव ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि श्री कपिल देव सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ.साथ गाँधीजी और डा0 लोहिया के अनुयायी थे। एक लंबे अर्से तक बिहार विधानसभा के सदस्य एवं मंत्री रहे। समाजवादी पार्टी को खड़ा करने के लिए उन्होने कठिन परिश्रम किया। उन्होने अपनी अंतिम सांस भी पार्टी के लिए ही ली। आज उनकी सबसे ज्यादा कमी खलती है।   कपिल देव सिंह समाजवादी फाउंडेशन के सचिव श्री अरुण कुमार ने अपने पूज्य पिताजी श्री कपिल देव सिंह के व्यक्तित्व एंव कृतित्व की चर्चा की और उनकी जंयती पर एक स्मारिका भी मंचासीन नेताओं को भेंट की।
आज के कार्यक्रम में सर्वश्री ललई यादवए गीता सिंहए योगेश प्रताप सिंहए नारद रायए सत्येन्द्र उपाध्यायए दीपक मिश्रए डा0 फिदा हुसैन अंसारीए राम गोपाल पुरीए नरेन्द्रमणि त्रिपाठीए विजय यादवए अर्चना राठौरए धनंजय शर्माए गीता पाण्डेयए ऊषा सिंहए एस0एस0 तिवारीए गजेन्द्र मलिकए रमेश प्रजापतिए जाकिर सतरिखीए विजय बहादुरए राशिदए मुकेश शुक्लाए ताराचन्द्रए देवी प्रसाद यादवए मणिधर पाण्डेयए शांति यादवए सत्यधर पाण्डेयए चन्द्रिका पालए डा0 गोविन्द रायए देवेन्द्र सिंह अवानाए राहुल सिंहए योगेश वाष्र्णेयए नीलम गुप्ताए अमित
त्रिपाठीए धर्मानन्द तिवारीए आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in