Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी,

Posted on 21 December 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, महासचिव एवं मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप तथा प्रदेश सचिव एवं विधान परिषद सदस्य श्री एस0आर0एस0 यादव ने आज पार्टी मुख्यालय से दर्जनभर वाहन तथा बड़ी संख्या में साइकिल सवारों को पार्टी ध्वज दिखाकर ‘गाँव-गाँव अखिलेश‘ समाजवादी जनसंवाद अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान की प्रारम्भ में 03 जिलों फैजाबाद, गोरखपुर और आगरा से हो रही है। लेकिन जल्दी ही दूसरे जिलों में भी ये अभियान चलेगा।
‘गाँव-गाँव अखिलेश‘ अभियान के सम्बन्ध में एक पत्रकार वार्ता में श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा लोगो तक पहुँचने का एक प्रयास है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ‘गाँव-गाँव जाकर जन-जन को समाजवादी सरकार की जनकल्याणकारी विकास योजनाओं की जानकारी दी जायेगी और जनता से सुझाव भी मंागे जायेंगे ताकि और बेहतर काम हो सके।
समाजवादी पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को योजनाओं से अवगत कराने के लिए एल0ई0डी0 के जरिए फिल्म का प्रदर्शन भी होगा और लोगो से उनका फीडबैक भी प्राप्त किया जायेगा। पहले चरण में 600 से ज्यादा गांवो को कवर किया जायेगा। ग्रामीणों के बीच विकास कार्यो की सामग्री भी वितरित की जायेगी।
श्री चैधरी ने कहा कि चंूंकि गांवो के विकास के बिना प्रदेश समृद्ध नही हो सकता इसलिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने ग्रामीणों से संवाद की पहल की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के पौने चार वर्ष की अवधि में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बिजली और सौर उर्जा, महिला सुरक्षा, रोजगार, वृद्धावस्था कल्याण, कृषि और कौशल विकास के क्षेत्र में जितने विकास कार्य हुए हैं वे दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय हैं। समाजवादी पेंशन तथा लैपटाप वितरण जैसी अनोखी योजनांए हैं। जिलों में 04 लेन सड़के, 03 सौ किमी0 की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे योजनांए कार्यान्वित हो रही है।
श्री चैधरी ने कहा कि गांव-किसान हमेशा समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में रहा है। वर्ष 2015-16 को मुख्यमंत्री जी ने ‘किसान वर्ष‘ घोषित किया है। बजट का 75 प्रतिशत गांवों और कृषि विकास पर खर्च किया है। किसानों को 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया गया है। मुफ्त सिंचाई सुविधा दी गई है। प्रदेश के ढाई करोड़ कृषको के लिए 05 लाख रु0 की दुर्घटना बीमा योजना बनी है। किसानों को फसल का उचित मूल्य दिया जा रहा है। कामधेनु तथा मिनी कामधेनु योजना, मण्डी स्थलों का निर्माण डेयरी उद्योग को बढ़ावा जैसे कार्य भी समाजवादी सरकार ने किये हैं। गांवो के लिए बिजली की अलग फीडर लाइन होगी।
श्री चैधरी ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में समाज विरोधी, विकास विरोधी ताकतें बाधांए खड़ी करती रही हैं। बावजूद इसके श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजिक सद्भाव बना रहा और जनहित के काम हुए। मुख्यमंत्री जी की सूझबूझ का नतीजा है कि लाख कोशिशों के बाद भी साम्प्रदायिक ताकतों की साजिशें विफल हुई। वे अपने कुत्सित इरादों में सफल नही हो सके। श्री मुलायम सिंह यादव के मार्गदर्शन में बने चुनावी घोषणा पत्र को पूरा किया गया हैं। श्री अखिलेश जी ने जन विश्वास को अर्जित किया है और वे जनता के भरोसे पर खरे उतरे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in