Categorized | लखनऊ.

री शिवपाल सिंह यादव ने 03 दिवसीय कुशीनगर महोत्सव का किया शुभारम्भ भारत सरकार के सहयोग से जनता की समस्याओं का किया जायेगा निदान जनता से रिश्वत लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी बख्शे नहीं जायेंगे

Posted on 21 December 2015 by admin

प्रदेश में शीघ्र ही 05 और मेडिकल कालेज खोले जायेंगे शिवपाल सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता, परती भूमि विकास, राजस्व, अभाव, सहायता पुर्नवास तथा लोक सेवा प्रबन्धन विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज जनपद कुशीनगर में जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के विकास के लिए यह सरकार पूर्व में सड़क, पुल, पुलिया के साथ ही अन्य सभी प्रकार के विकास का कार्य किया है और जनता का सहयोग रहा तो उनकी सभी प्रकार की समस्याओं का निदान भारत सरकार से प्रयास कर किया जायेगा। सरकारी कार्यों में कहीं किसी प्रकार की रिश्वतखोरी एवं आमजन के कार्यों में रिश्वत लेने की शिकायत मिली तो सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी किसी कीमत पर बख्शे नही जायेंगे। जनपद के सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से किये जायेंगे। गौड़ जाति के लोगों को अनुसूचित जाति से सम्बन्धित प्रमाण पत्र अधिकारीगण तत्काल निर्गत करें।
श्री यादव जी के तीन दिवसीय कुशीनगर महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आगमन पर उन्होंने सूर्य मन्दिर तुर्क पट्टी में सूर्य भगवान का दर्शन पूजा अर्चना पश्चात वृक्षारोपण करनें के  बाद सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गेस्ट हाउस की मांग व तुर्क पट्टी में भाजिल नगर तक की सड़क बनवानें की मांग की गयी जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए एक हफ्ते के अन्दर सारी कार्यवाही पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने बुद्ध स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यालय की स्थित से अवगत कराते हुए मिनी विश्व विद्यालय की मांग के साथ परिसर में इण्टरलाॅकिंग कराने की भी मांग की जिसे उन्होंने हर सम्भव सभी कार्य को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय प्रबन्ध समिति ने श्री यादव को महत्मा बुद्ध भगवान की प्रतिमा के साथ साल भेंट किया।
श्री यादव जी ने श्रीमती लीलावती देवी स्टेडियम प्रांगण में तीन दिवसीय कुशीनगर महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गम विभाग द्वारा आयोजित विकास कार्यक्रम सम्बन्धी लगे स्टालों का अवलोकन पश्चात मंचासीन होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने एपीएन न्यूज चैनल के डायरेक्टर विनय राय के द्वारा जनपद के सर्वांगीर्ण विकास सम्बन्धी विभिन्न प्रकार के विकास कार्योें/समस्याओं से अवगत कराया गया, के क्रम में जनपद में 15 प्रगतिशील किसानों को प्रतीक चिन्ह शाल तथा जैविक उर्वरक कृषि रसायन (मिनी किट) भेंट की गयी/पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में जनता से सीधे सवाल जवाब का कार्यक्रम किया  गया जिसमें किसानों/भट्ठा मालिकों , जन प्रतिनिधियों ने प्रश्न किये  जिसमें सभी को हर सम्भव प्रयास कर पूर्ण करनें की बात कही गयी। लीलावती स्टेडियम का विस्तृत रूप देने सम्बन्धी सवाल पर उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी को स्टीमेट तैयार कर भेजने का निर्देश दिये। इसी क्रम में जनता की मांग पर कसया से तुर्क पट्टी मार्ग को चैड़ी करण कराने पर शीघ्र कार्यवाही करनें का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि यह महत्मा बुद्ध की धरती है यहां से हमें  बहुत कुछ मिला है इसलिए यहां की जनता/जनपद को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं किसी गरीब बेसहारा व्यक्ति को नाहक परेशान किया जा रहा है तो फौरन पत्र के माध्यम से अवगत करायें निश्चित तौर पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गम्भीर है तथा 05 और मेडिकल कालेज खोलने की तैयारी चल रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृह्मा शंकर त्रिपाठी, राज्य मंत्री राधे श्याम सिंह, विधायक पूर्णमासी देहाती, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पी के राय, अतुल शर्मा सहित अपर जिलाधिकारी रामकेवल तिवारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in