Categorized | लखनऊ.

शिक्षित बालिकाएं ही हैं भविष्य की आशा शिक्षित महिलाओं से ही देश एवं प्रदेश का विकास होगा

Posted on 21 December 2015 by admin

शिक्षण संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उच्च शिक्षा देने का प्रयास सराहनीय है
आदित्य यादव
देश और प्रदेश का वास्तविक विकास तभी संभव है जब कोई भी महिला शिक्षा से वंचित न रहे । आज के दौर में महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं और ज़रुरत इस बात की है कि उन्हें पूरे अवसर दिए जाएं । जगदगुरु कृपालु परिषत द्वारा संचालित कृपालु महिला महाविद्यालय कुण्डा, प्रतापगढ़ के वार्षिकोत्सव के दौरान पी0सी0एफ0 के सभापति आदित्य यादव ने यह बात कही। वे आज महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जगदगुरु कृपालु परिषत की तीनों अध्यक्षाएं सुश्री विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी और कृष्णा त्रिपाठी और परिषत के प्रतिनिधि राम पुरी भी मौजूद थे ।
षष्टम वार्षिकोत्सव उत्थान का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदित्य यादव द्वारा दीप प्रज्जवलन और उसके पश्चात मधावी छात्राओं के पुरस्कार वितरण के साथ हुआ । जगदगुरु कृपालु परिषत द्वारा संचालित प्राईमरी, इंटरमीडिएट और महाविद्यालय की सभी कक्षाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि आदित्य यादव एवं परिषत की अध्यक्षा डा. विशाखा त्रिपाठी ने मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए । इसके बाद छात्राओं ने कृष्ण वन्दना और अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत पर भव्य नृत्य प्रस्तुत किया । इसके बाद छात्राओं ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के सामने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
छात्राओं और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए आदित्य यादव ने कहा कि हालांकि वे महाविद्यालय परिसर में पहली बार आए हैं लेकिन जगदगुरु कृपालु परिषत  द्वारा संचालित संस्थाओं में उनके परिवार के लोग और खास तौर पर उनके पिता शिवपाल यादव हमेशा जाते रहे हैं । उन्होंने शिक्षण संस्थान की तारीफ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा दी जा रही है और यह महिलाओं को हर तरह से सशक्त करने की दिशा में यह एक बेहतरीन प्रयास है। ‘‘ अगर कृपालु विद्यालय जैसा स्कूल प्रदेश के हर जि़ले में हो तो कोई भी महिला शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी । शिक्षा के प्रति ऐसी दृष्टि को पूरे देश में लागू करना चाहिए ‘‘ आदित्य ने कहा । उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे जा रहीं हैं और ऐसे प्रयासों को हर तरह की सराहना और प्रोत्साहन मिलनी चाहिए।
षष्टम वार्षिकोत्सव उत्थान में कुण्डा क्षेत्र के समस्त स्कूलों की छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम में कृपालु महाविद्यालय की छात्राएं, उनके अभिभावक और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे । ज्ञात रहे कि जगदगुरु कृपालु परिषत द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में करीब चार हजार बालिकाओं को प्राईमरी से परास्नातक स्तर तक पूर्णतया निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in