Categorized | लखनऊ.

पूर्वाचंल को धोखा दे रहे है अखिलेष - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 19 December 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी विफलताओं के छिपाने के लिए तथ्यहीन बाते कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुर्वाचल के साथ धोखा किया है। प्रदेश सरकार गोरखपुर को सैफई के समान ही प्राथमिकता पर रखे। पूर्वाचल में 600 करोड़ रूपये की योजनाऐं ऊँट में मुहँ में जीरा के समान हैं।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय मे ंपत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को ‘‘किसान वर्ष’’ में किसानों के हित और कल्याण के लिए किये गये कार्यो का हिसाब जनता को दें। प्रदेश सरकार पूर्वाचल के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार को पूर्वाचल की जरूरतों का आकलन नहीं है। प्रदेश सरकार ने किसानों को बिजली को महंगा किया। प्रदेश सरकार द्वारा ओलावृष्टि और अतिवृष्टि में मुआवजा बांटने में किसानों के साथ भेदभाव किया और पूरे प्रदेश मेें भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नौजवानों से रोजगार का वायदा किया प्रदेश सरकार बताये कि सरकार ने रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए अभी तक क्या कदम उठाये और कितने युवाओं को रोजगार दिया। प्रदेश के किसान सुखे से चीतकार कर थे और प्रदेश सरकार सैफई में सपा सुप्रीमों के जन्मदिन का जश्न मना कर किसान के साथ क्रूर मजाक करने में व्यस्त रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in