Categorized | लखनऊ.

Posted on 19 December 2015 by admin

यूथ हाॅस्टल्स एसोसियेशन आॅफ इण्डिया की शान-ए-अवध इकाई के तत्वावधान में गुडलक ट्रैकर कार्यक्रम का आयोजन इकाई के कमाण्ड कार्यालय प्रिन्स कापप्लेक्स, हज़रतगंज में किया गया, जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग अभियान ‘डलहौज़ी’ हिमाचल प्रदेश पर जाने वाले प्रतिभागियों को पुष्प-गुच्छ प्रदान कर उनकी यात्रा की सफलता हेतु कामना की। मुख्य अतिथि डा0 सरवत तक़ी (विभागाध्यक्ष रासयानशास्त्र शिया डिग्री कालेज) ने प्रतिभागियों को उनकी यात्रा व उद्देश्यों की सफलता के लिये शुभकामनायें दीं। इकाई के सचिव पंकज श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का आपस में परिचय कराया और ट्रैकिंग कार्यक्रम में प्रतिभागियों का नेतृत्व इकाई के वरिष्ठ आजीवन सदस्य ए.के. शर्मा कर रहे हैं। अन्य प्रतिभागियों अखिलेश कुमार मिश्रा, विवेक कुमार बाजपेई, कृष्ण कुमार, गिरराज किशोर, हेमन्त तिवारी, मनोज कुमार, रामागज्ञा यादव, संजय नेहरू,वी.के.सिंह, घनश्याम नाथ, मनोज के.आर दूबे, अमिये श्रीवास्तव, पृथ्वी सिंह पाल, एम0 के0 चैधरी, मिथलेश कपूर एवं अनिकेत निगम हैं। डलहौज़ी में राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग अभियान में पूरे भारतवर्ष से प्रतिभागी आयेंगे और हर ग्रुप में लगभग 50 लोग रहेंगे।
राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग अभियान ‘डलहौज़ी’ ट्रेकर 10,000 फीट की ऊॅचाई तक ट्रैक करेगें। कार्यक्रम में इकाई के चेयरमैन एस0एन0लाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर यूथ हाॅस्टलर राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन इकाई उपाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने किया इकाई अध्यक्ष गोपेन्द्र वर्मा ने सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर सी.बी.अग्रवाल, खलील खान व गुरदीप सिंह सहित इकाई के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in