Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री 19 दिसम्बर को गोमतीनगर में करेंगे ‘‘राज्य स्तरीय डायल 100 परियोजना’’के भवन का शिलान्यास 4,800 वाहन जी0पी0आर0एस0 के माध्यम से कन्ट्रोल रूम से सीधे जुड़े रहेंगे

Posted on 19 December 2015 by admin

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवनिर्मित होने वालेपुलिस विभाग के राज्य स्तरीय डायल 100 परियोजना भवन का शिलान्यास 19 दिसम्बर, 2015 को मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा किया जायेगा। इस परियोजना का उद्देश्य प्रदेश में कहीं भी किसी भी समय सभी व्यक्तियों जिसमें विकलांगजन भी शामिल हैं, की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिये त्वरित एकीकृत आपातकालीन सेवाएं प्रदान किया जाना है। इसके अन्तर्गत 4,800 वाहन जी0पी0आर0एस0 के माध्यम से कन्ट्रोल रूम से सीधे जुड़े रहेंगे और डायल 100 पर काॅल आने पर सबसे नजदीकी वाहन काॅल करने वाले के पास 10-15 मिनट के अन्दर पहुंच जाएगा। यह देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक नेटवर्क होगा।
परियोजना के लिये लखनऊ विकास प्राधिकरण से शहीद पथ के निकट गोमतीनगर विस्तार (प्लाट संख्या 7/13) में शासन द्वारा 8 एकड़ भूमि क्रय की गयी है। इस भूखण्ड पर प्रदेश स्तरीय केन्द्रीय मास्टर कोआर्डिनेशन सेंटर के नाम से एक वृहद अत्याधुनिक केन्द्र की स्थापना की जायेगी।
पूरे प्रदेश में किसी भी क्षेत्र से 100 नम्बर डायल करने पर टेलीफोन काॅल सीधे इस केन्द्र को प्राप्त होगी और उसके माध्यम से प्रदेश की ग्रामीण व नगरीय जनता को त्वरित पुलिस सहायता सहित जानमाल की सुरक्षा हेतु आपातकालीन सेवााएं अल्प समय में उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से नागरिक अपनी समस्याएं न सिर्फ टेलीफोन के माध्यम से बल्कि किसी भी अन्य संचार माध्यम जैसे एसएमएस, ईमेल, सोशल मीडिया आदि से भी इस केन्द्र को दे सकेंगे।इस केन्द्र में पीडि़त व्यक्तियों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने की व्यवस्था भी रखी गई है तथाउसके सन्तुष्ट होने के उपरान्त ही प्रकरण को बन्द किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in