Categorized | लखनऊ.

श्री शिवपाल सिंह यादव ने सुनी जनता की शिकायतें

Posted on 19 December 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बेकसूर युवको को झूठे मुकदमे में फसाने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुकदमा लिखने से पहले उसकी जाॅच कर ली जाये तथा किसी भी कीमत पर बेकसूर एवं निर्दोष युवकों को न फसाये जो अपराधी हो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये।
श्री यादव आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के प्रांगण में प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं दूर-दराज इलाकों से आयी भारी संख्या में जनता की शिकायतो को सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियो को फोन पर निर्देश दिये कि जनता की शिकायतों को तत्काल संज्ञान में ले तथा जो भी शिकायत से सम्बन्धित अधिकारी  हो उसे तत्काल निस्तारण के निर्देश दे। यदि अधिकारी विलम्ब करे या टाले तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर जनता के उत्पीड़न की शिकायत को बर्दाश्त नही किया जायेगा।
लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता को देने की कोशिश करें। जनता की शिकायतों को प्रत्येेक दिन कार्यालय में बैठकर सुनंे तथा एक निश्चित समय के अन्दर उसका समाधान करनें का प्रयास करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in