Categorized | लखनऊ.

राजू खेर द्वारा अनीता सहगल को मुम्बई में वूमेन एचीवर्स एवार्ड से सम्मानित सम्मानित किया गया ।

Posted on 19 December 2015 by admin

आधी आबादी वूमेन एजीवर्स एवार्ड कमेटी, मुम्बई द्वारा कन्ट्री क्लब, मुम्बई में आयोजित भव्य समारोह में लखनऊ की बहुप्रतिष्ठत एंकर, समाज सेविका, राष्ट्रपति डाॅ0 ए0पी0जे0अब्दुल कलाम द्वारा सम्माानित डाॅ0 अनीता सहगल वसुन्धरा को ‘‘वूमेन एचीवर्स एवार्ड’’ वूमेन आॅफ इन्डिया से बाॅलीवुड प्रोड्यूसर,डायरेक्टर, एक्टर तथा आधी आबादी वूमेन एजीवर्स एवार्ड कमेटी के अध्यक्ष राजू खेर तथा मशहूर सिंगर उदय नारायण एवं कमेटी के संस्थापक दिनेश कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष राजू खेर ने कहा कि आज यहां हिन्दुस्तान में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्माानित करते हुए गर्व हो रहा है। इस अवसर पर उदित नारायण ने कहा कि अनीता सहगल ने बहुत से मेरे शो कम्पेयर किये हैं। इनकी वाणी मे ंसचमुच सरस्वती का वास है,यह जब बोलती हैं तो कार्यक्रम और भी खूबसूरत हो जाता है। इस भव्य समारोह में अनीता सहगल के जीवन परिचय पर बनी शो रील का भी प्रदर्शन किया गया जिसको फिल्म जगत की महान हस्तियों द्वारा सराहा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in