Categorized | लखनऊ.

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा बाल विज्ञान एवं युवा वैज्ञानिक खोज कर उन्हे किया जाना है सम्मानित।

Posted on 19 December 2015 by admin

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा बाल विज्ञान एवं युवा वैज्ञानिक खोज कर उन्हे किया जाना है सम्मानित। इस आषय को लेकर विभाग द्वारा प्रथम चरण में 07 जनपदों में बाल विज्ञान पुरस्कार एवं माडल प्रदर्षनी, विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर-18 दिसम्बर, 2015, झांसी-03 जनवरी, 2016, रायबरेली-11 जनवरी, 2016 मैनपुरी-28 जनवरी, 2016, कन्नौज-29 जनवरी, 2016, गोरखपुर-17 फरवरी, 2016 एवं लखनऊ में विषाल बाल विज्ञान मेला आयोजित किया जायेगा।
प्रदेष सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा0 मनोज कुमार पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेष में प्रतिभावान छात्र इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी व प्रबन्धन के क्षेत्र में रूचि रखने वाले को सम्मानित किया जायेगा। जिनके द्वारा समय-समय पर अपने अविष्कारों के माध्यम से प्रदेष एवं देष का सम्मान भी बढ़ाया है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस युग में प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आगे बढ़ाया जायेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के आते ही इस विषय पर महत्वपूर्ण आयोजन का काम किया गया है।     श्री पाण्डेय ने कहा कि ऐसे प्रतिभाओं की खोज कर उन्हे सम्मानित करने का काम उत्तर प्रदेष सरकार एवं विभाग के महत्वपूर्ण कदम की पहल से किया जायेगा।
श्री पाण्डेय ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी द्वारा विज्ञान गौरव पुरस्कार रूपये 01 लाख से बढ़ाकर रूपये 05 लाख, विज्ञान रतन पुरस्कार रूपये 50 हजार से बढ़ाकर रूपये 2.50 लाख, यंग युवा पुरस्कार रूपये 25 हजार से बढ़ाकर रूपये 01 लाख कर दिया गया है। इसके साथ ही बाल वैज्ञानिक पुरस्कार विज्ञान विषय से हाईस्कूल व इण्टर के टापर को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक जनपद में बड़े बड़े विषाल कार्यक्रम का आयोजन कर बाल विज्ञान एवं युवा वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जायेगा और मा0 मुख्यमंत्री जी के दिषा निर्देष में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अपने क्षेत्र में अभूत पूर्व सफलता प्राप्त कर आगे बढ़ रही है। इसी के साथ आई0सी0टी0सी0 की भी महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। इसी क्रम में विद्यार्थियों हेतु परिषद के प्रमुख कार्यक्रम निम्नवत है-
1.    प्रदेश के समस्त बोर्डों के विज्ञान विषय में सर्वोच्च स्थान पाने वाले हाईस्कूल व इण्टर के विद्यार्थियों हेतु विज्ञान छात्र सम्मान।
2.    बाल वैज्ञानिक सम्मान।
3.    हैलो यंग साइंटिस्ट सांइस विज प्रोग्राम।
4.    एजुसेट सांइस प्रोग्राम (आनलाइन इन्ट्रेक्टिव प्रोग्राम)।
5.    राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस।
6.    राज्य विज्ञान माॅडल प्रदर्षनी ।
7.    इन्सपायर योजना।
8.    प्रतियोगिताओं के सम्पन्न होने के उपरान्त विजेता विद्यार्थियों एवं अन्य को प्रषस्ति पत्र एवं मोमेन्टों देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक प्रतिभागी विद्यालय के जूनियर वर्ग में प्रतिभाग करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता विद्यार्थियों सहित दो अन्य विद्यार्थियों को साॅत्वना पुरस्कार किये जायेगे। इस प्रकार प्रति जनपद कम से कम 200 विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in