Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के

Posted on 19 December 2015 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन 09 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रदेश के विभिन्न मंडलों के प्रमुख शहरों में महंगाई, साम्प्रदायिक तनाव, ध्वस्त कानून व्यवस्था, गन्ना किसानों की समस्या एवं विभिन्न भर्ती घोटालों के विरोध में चल रही पदयात्रा की तिथियों में परिवर्तन किया गया है।
प्रदेश कंाग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि अब वाराणसी में 28 दिसम्बर, गोरखपुर में 5 जनवरी और लखनऊ में 7 जनवरी को पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि पदयात्रा में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री सांसद, उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री पूर्व सांसद, अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के उ0प्र0 के सभी सहप्रभारी-सचिवगण, कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर एवं कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान शामिल होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in