Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार ने ‘1090’ विमेन पावर लाइन तथा डायल ‘100’ पर काॅल रिसीव न होने की घटना का तुरन्त संज्ञान लिया

Posted on 16 December 2015 by admin

‘1090’ विमेन पावर लाइन तथा डायल ‘100’ पर एक पीडि़ता की काॅल के रिसीव न होने की घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने बी0एस0एन0एल0 से नेटवर्क की समस्या तत्काल दूर करने का अनुरोध किया है।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि काॅल फेल्योर की शिकायत मिलते ही राज्य सरकार ने इस मामले की पूरी छानबीन करायी। इससे यह तथ्य सामने आया कि नेटवर्क की समस्या के कारण पीडि़ता का विमेन पावर लाइन से सम्पर्क नहीं हो सका। काॅल रिसीव न होने की ऐसी घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसके लिए बी0एस0एन0एल0 से ‘1090’ विमेन पावर लाइन तथा डायल ‘100’ से सम्पर्क करने सम्बन्धी तकनीकी बाधाएं दूर करने की अपेक्षा की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि विमेन पावर लाइन एवं माॅडर्न कंट्रोल रूम में नेटवर्क की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रमुख सचिव गृह ने बी0एस0एन0एल0 के मुख्य महाप्रबन्धक को पत्र लिखकर इस समस्या को दूर कराने की पुख्ता व्यवस्था को कहा है।
उल्लेखनीय है कि ‘1090’ विमेन पावर लाइन की शुरुआत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नवम्बर, 2012 में की गई थी। विमेन पावर लाइन के 1090 नम्बर पर पूरे प्रदेश के किसी भी स्थान से किसी भी टेलीफोन, चाहे वो किसी भी आॅपरेटर कम्पनी जैसे बीएसएनएल या निजी क्षेत्र की दूसरी कम्पनियों का हो, उससे सीधे काॅल की जा सकती है। विमेन पावर लाइन ‘1090’ के अन्तर्गत वर्ष 2015 में अब तक 1 लाख 30 हजार से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in