Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 16 December 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि भाजपा और विपक्ष के दूसरे दलों को तिल का ताड़ बनाना ही आता है। वे बिना किसी मुद्दे के विरोध प्रदर्शन करते हैं और अनर्गल बयानबाजी करते हैं। प्रदेश में अमन चैन है पर विपक्ष को कानून व्यवस्था की फिक्र पड़ी रहती है। एक दल धरना प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करता है तो दूसरा पदयात्रा का नाटक करके जनता का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश में लगा है। लेकिन खास बात यह है कि इन दलों को जनता का सहयोग तो दूर दिखाऊ समर्थन भी नही मिल रहा है।
दरअसल उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने अब तक के कार्यकाल में इतनी योजनांए कार्यान्वित की है कि उनका मुकाबला दूसरे राज्यों की सरकारें भी नही कर पा रही है। बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गो के हित में योजनाएं बनी है। किसान, नौजवान, गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक सभी को इनका लाभ मिला है। जनता जानती है कि श्री अखिलेश यादव प्रदेष में विकास के एजंेडा पर काम कर रहे हैं और वे प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री जी की कानून व्यवस्था पर हमेशा कड़ी नजर रहती है। अपराधों पर नियंत्रण के लिए उन्होंने पुलिस बल को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया है और उनकी सुख सुविधाओं में भी वृद्धि की है। 1090 वूमेन पावर लाइन को और अधिक सक्रिय तथा प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गये हैं। शीतकाल में गरीबों को दिक्कते न हो इसके लिए उन्होंने कंबल बाँटने और अलाव जलाने के निर्देश देने के साथ यह भी ताकीद की है कि इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी दंड के भागी होंगे।
समाजवादी सरकार ने पर्यावरण सुधार उर्जा संरक्षण और कुपोषण से मुक्ति के लिए अभियान चला रखा है। चूंकि मुख्यमंत्री स्वयं पर्यावरण विशेषज्ञ में कुशल है इसलिए यह आशा व्यर्थ नही है कि प्रदेश की तमाम समस्याओं और दुश्वारियों का निदान हो जायेगा। प्रदेश जिस गति से तरक्की कर रहा है उसकी प्रशंसा विदेशी पर्यटकों, उद्यमियों तथा श्री रतन टाटा जैसे विख्यात उद्योगपति ने भी किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in