Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज महासचिव एवं मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप

Posted on 12 December 2015 by admin

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज महासचिव एवं मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव, एमएलसी के समक्ष सोनभद्र के बसपा एवं भाजपा के कई जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने दल छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होने पार्टी की नीतियों एवं श्री मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए वर्ष 2017 में समाजवादी सरकार को पुनः बहुमत में लाने के लिए जीजान से जुटने का संकल्प लिया।
बसपा और भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती काजल पनिक, श्रीमती कलावती कोल, श्री मान सिंह गांेड तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह (पूर्वमंत्री श्री विनय सिंह गोंड के पुत्र) श्रीमती राजमती गोंड और श्री राम प्रसाद गोंड।
इस अवसर पर सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के विधायक श्री रूबी प्रसाद, घोरावल क्षेत्र के विधायक श्री रमेश दुबे तथा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राम निहोर यादव, संजय यादव तथा हिदायत खान, अवध नारायण यादव, केदार यादव तथा जगदीश यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in