Categorized | लखनऊ.

मातृ मंडल सेवा भारती ब्रज प्रांत, आगरा

Posted on 05 December 2015 by admin

आगामी 6 दिसम्बर, 2015 (रविवार) को मातृ मंडल सेवा भारती आगरा के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर, आगरा में प्रातः 10ः00 बजे से कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत मातृमण्डल सेवा भारती आगरा की प्रशिक्षणार्थी बहिनों की ‘‘ महिला स्वावलम्बन कार्यशाला’’ आयोजित की जा रही है। 6 दिसम्बर को मध्यान्ह 3ः00 बजे महानगर आगरा की भगिनी एवं पुरूषों का वृहद आयोजन किया गया है, जिसका मार्ग दर्शन युवा साध्वी श्रीश्री 108 महा मण्डलेश्वर साध्वी पूज्यनीय मैत्रीय गिरि तथा राष्ट्रीय सेवा भारती की सहसचिव श्रीमती रेनू पाठक सम्बोधित करेंगी।
सम्मेलन की अध्यक्षता अशोक ग्रुप आॅफ कम्पनीज आगरा की चेयरमैन डाॅ. रंजना बंसल करेंगी। प्रातः 10 बजे से सायंकाल तक चलने वाली कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों के लिए रंगोली, भजन, गीत, योग आदि की प्रतियोगिताएं होंगी तथा उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। मातृ मण्डल सेवा भारती की ब्रज प्रांत संयोजिका रीना सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सेवा भारती, महानगर आगरा द्वारा महानगर की अभावग्रस्त बस्तियों में करीब तीन दर्जन महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र चलाए जा रहे हैं। कार्यशाला में सभी सिलाई केन्द्रों की बहनें भाग लेंगी।
महानगर सेवा भारती के मंत्री श्री जगमोहन गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि संस्था द्वारा आगरा में 18 संस्कार केन्द्र, 5 महिला साक्षरता केन्द्र, 50 चल पुस्तकालय, 20 महिला भजन सत्संग केन्द्र, 7 हनुमान चालीसा केन्द्र एवं 20 निःशुल्क चिकित्सा केन्द्र संचालित हैं। कुछ स्थानों पर कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, स्वयं सहायता समूह एवं महिला स्वावलम्बन हेतु सेवा केन्द्र आयोजित हैं। सम्मेलन स्थल पर दर्शनार्थियों के अवलोकन हेतु वृहद महिला स्वावलम्बन प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
सम्मेलन के लिए मातृ मंडल सेवा भारती की माताओं व बहिनों द्वारा टोलियां बनाकर घर-घर सम्पर्क किया जा रहा है। सम्मेलन में सेवा भारती भगिनी एवं पुरूषों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में आगरा महानगर में चलाए जा रहे अनेक सेवा प्रकल्पों में जुटे लोगों को भी सादर आमंत्रित किया है। वार्ता में महानगर मंत्री जगमोहन गुप्ता, सहमंत्री घनश्याम वाष्र्णेय,  महानगर सेवा प्रमुख अशोक शर्मा, राम शरण वर्मा, संयोजिका डाॅ. मंजू गुप्ता, डाॅ. मंजू वर्मा, महानगर अध्यक्ष डाॅ. निर्मला सिंह शारदा चैहान, पायल सिंह, अनीता दुबे, प्रवीना राजावत, नीता जेटली आदि मौजूद रहे।

फोटो-आगरा-1
प्रिचय- पत्रकार वार्ता में दाये से बाये संरक्षिका डाॅ. मंजू गुप्ता, डाॅ. मंजू वर्मा, महानगर अध्यक्ष डाॅ. निर्मला सिंह, ब्रज संयोजिका रीना सिंह।
फोटो-आगरा-2  श्रीमती रीना सिंह ब्रज प्रांत संयोजिका मातृ मंडल सेवा भारती
फोटो-आगरा-3 महामंडलेश्वर श्रीमती रेनू पाठक

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in