Categorized | लखनऊ.

कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को घेरेगी भाजपा

Posted on 05 December 2015 by admin

राजधानी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने प्रदेश की अखिलेश सरकार को घेरने का निर्णय लिया है। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें 11 दिसम्बर को प्रातः 10ः00 बजे गांधी प्रतिमा हजरतगंज पर धरना देकर सपा सरकार के विरूद्ध अपना विरोध दर्ज कराया जायेगा। धरने के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन गोपाल जी एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह की उपस्थिति में राजधानी में निरन्तर हो रही अपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम अखिलेश सरकार के विरूद्ध धरने की योजना बनायी गयी। धरने में प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी भी उपस्थित रहेगे। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से सपा सरकार आयी है कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है और लखनऊ में दिन प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं हो रही है। आम जनमानस सपा सरकार से मुक्ति पाना चाहता इसलिये भाजपा जनमानस की आवाज उठाते हुये 11 दिसम्बर, 2015 को धरना देगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी, नगर महामंत्री मुकेश शर्मा, बीना गुप्ता, टिंकू सोनकर सहित मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in