Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों पर चयन व नियुक्ति हेतु अधिनियम के तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सर्च कमेटी गठित

Posted on 05 December 2015 by admin

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों पर चयन व नियुक्ति हेतु अधिनियम के तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सर्च कमेटी गठित की गयी है, जिसमें प्रमुख सचिव कार्मिक अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी को सदस्य एवं प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को सदस्य सचिव नामित किया गया है।
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री जितेन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुये बताया कि भविष्य में मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी की संस्तुति के उपरान्त ही उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक अध्यक्ष एवं 04 सदस्यों के पद रिक्त हैं, जिनके चयन हेतु नियमानुसार कार्यवाही संपादित की जा रही है।
श्री जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सर्च कमेटी अध्यक्ष एवं सदस्य पद पर चयन के लिये सूची तैयार करने हेतु उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम के अन्तर्गत उल्लिखित अर्हता के अनुरूप सम्बन्धित अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु 02 राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से आमंत्रित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 25 दिन के अन्दर पंजीकृत डाक से प्रमुख सचिव/सचिव उ0प्र0 शासन को प्रेषित करेंगे। उन्होंने बताया कि सर्च कमेटी द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता एवं पृष्ठभूमि से सम्बन्धित अभिलेखों की पुष्टि सम्बन्धित संस्थानों से कराये जाने के उपरान्त सम्बन्धित अभिलेखों को रिकार्ड पर भी रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष एवं सदस्य पद पर चयन व नियुक्ति हेतु सर्च कमेटी की संस्तुति के अनुसार सूचीबद्ध किये गये अभ्यर्थियों की सूची मा0 मुख्यमंत्री जी के अनुमोदनार्थ प्रस्तुत की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in