Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश को मेक इन यू0पी0 बनाने हेतु लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगी: मुख्य सचिव

Posted on 05 December 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन श्री आलोक रंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश को मेक इन यू0पी0 बनाने हेतु लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चयनित जनपदों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने हेतु सरकार की सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है और अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों को लाभान्वित कराने हेतु प्रयत्नशील है।
श्री रंजन आज साइंटफिक कन्वेंशन सेण्टर में लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी ‘डेवलपिंग स्मार्ट सिटीज: इम्परेटिव्स एण्ड चैलेन्जेस’ के समापन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित कर कर रहे थे।
मुख्य सचिव ने श्री सौरभ श्रीवास्तव, कुलपति के0जी0एम0सी0 श्री रविकान्त, डाॅ0 निधि पाण्डेय लखनऊ विश्वविद्यालय, श्री गौरव प्रकाश एवं सुश्री सपना झा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में निदेशक लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन कन्वेंशन श्री ए0के0माथुर, उपाध्यक्ष लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन श्री सुमीर अग्रवाल एवं संयुक्त सचिव श्री ए0एम0खान ने भी अपने विचार व्यक्त कर एसोसिएशन के कार्यों पर प्रकाश डाला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in