Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, पूर्व सांसद आगामी 03दिसम्बर,2015 को अपरान्ह वाराणसी पहुंच रहे हैं

Posted on 05 December 2015 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, पूर्व सांसद आगामी 03दिसम्बर,2015 को अपरान्ह वाराणसी पहुंच रहे हैं, जहां डाॅ0 खत्री कंाग्रेस पार्टी के विधायक श्री अजय राय पर बदले की भावना से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(एन0एस0ए0) के अन्तर्गत अलोकतांत्रिक तरीके से की गयी गिरफ्तारी के विरोध में भावी रणनीति तैयार करने हेतु वाराणसी, आजमगढ़ एवं मिर्जापुर मण्डलों से सम्बद्ध सभी जिला व शहर कांग्रेस के अध्यक्षगण, मण्डलों के प्रभारीगण तथा इन मण्डलों से सम्बन्धित सभी प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगणों से इंग्लिशिया लाइन, वाराणसी में आयोजित बैठक में वार्ता करेंगे।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री के आवाहन पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन 9 दिसम्बर से 31दिसम्बर तक होने वाली पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारी हेतु आगामी 2दिसम्बर को प्रदेश कंाग्रेस के मंडल प्रभारी उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री गजराज सिंह मुजफ्फरनगर तथा दिनांक 3दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस के मंडल प्रभारी उपाध्यक्ष श्री यूसुफ कुरैशी बरेली पहुंचकर प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in