Categorized | लखनऊ.

आमिर खान व किरण राव के खिलाफ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने फूंका पुतला गृह मंत्रालय इन दोनों पति-पत्नी पर लगाए रासुका: षफाअत हुसैन

Posted on 01 December 2015 by admin

देष के चर्चिति अभिनेता आमिर खान एवं उनकी पत्नी के बयान में भारतीय एवं भारतीयता का घोर अपमान करने के साथ-साथ भारतीय मुसलमानों को कटघरे में खड़ा करते हुए इस् लाम मजहब पर भी दाग लगाने का काम किया गया। इसी के मददेनजर विधान भवन के सामने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के आहवान पर मंच के सामाजिक सम्पर्क प्रमुख एवं भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष श्री षफाअत हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनेता आमिर खान व उनकी पत्नी किरण राव का पुतला दहन कर प्रदर्षन किया गया।
मंच के सामाजिक सम्पर्क प्रमुख षफाअत हुसैन ने आमिर खान का पुतला फूंकने के बारे में बताया कि आजकल अपने देष में साम्प्रदायिक माहौल को गर्म रखने के लिए फिल्म अभिनेताओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभिनेता फिल्मों में अच्छे डायलाग बोलकर देष के भोली-भाली जनता का मनोरंजन तो करा सकते हैं, मगर देष में मुस्लिम सुरक्षा पर दिये बयान ऐसे अभिनेताओं की नीयति पर भी सवालिया निषान लग गया है। श्री षफाअत ने कहा कि इस बयान से यह साफ प्रतीत हो रहा है जिय तरह आमिर खान फिल्मों को साइन करने की मोटी रकम वसूल करते हैं, ठीक उसी तरह से साम्प्रयादियता वाले बयान पर भी मोटी रकम ले रहे हैं। ऐसे बयान देने वालों की फाइनेंसर कांग्रेस पार्टी देष की एकता और अखंडता को समाप्त करना चाहती है।
मंच के पदाधिकारी श्री षफाअत ने आगे कहा कि आज यह पुतला इस लिए फूंका गया है कि देष में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भारतीय मुसलमानों को बिकसित करने का कार्य कर रही है। क्योंकि देष में आजादी मिलने के बाद से कांग्रेस पार्टी ने केवल मुसलमानों के नाम पर वोट ही लिया। इन्हें किसी भी तरह से षिक्षित करने से वंचित रखा, जीवन में आगे बढ़ने के लिए जो भी आवष्यकताएं थीं उनसे सम्बंधित मामलों में जागरूक नहीं किया। षायद श्री आमिर खान या प्रसिद्ध अभिनेता श्री षाहरूख खान जैसे का सहारा लेकर विवादित बयान दिलवाकर देष में हिंदू-मुस्लिमों के बीच खाई बनाने का कार्य कर रही है।
श्री षफाअत हुसैन ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से मांग की है कि श्री आमिर खान व उनकी पत्नी श्रीमती किरण राव पर रासुका के तहत मुूकदमा दर्ज कर कार्यवाई करे। पुतला फूंकने वालों में मोहम्मद अनीस, षमषेर गाजीपुरी, डा. षादाब, आदित्य नारायण श्रीवास्तव, अवधेष गुप्ता, जीषान खान, हामिद अली, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद नईम, डा. दिलीप चैधरी, मोनू वारसी, अनुराग सिंह, राहुल चैधरी, मो. जलाल, अमन सिंह, विवके सिंह, नदीम, ओमकार वर्मा, आषुतोष गुप्ता समेत मंच के सैकड़ों सामाजिक लोग प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in