Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर जनपद में जहरीली शराब पीने से लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया

Posted on 01 December 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर जनपद में जहरीली शराब पीने के उपरान्त कुछ लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
श्री यादव ने जहरीली शराब के सेवन से बीमार हुए व्यक्तियों का निःशुल्क इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित व्यक्तियों का समुचित इलाज कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने घटना को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए गोरखपुर के जिला आबकारी अधिकारी तथा सम्बन्धित पुलिस चैकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध मदिरा तथा इससे सम्बन्धित अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अवैध आबकारी कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाकर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in