Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की राजधानी पर अपराधियों का राज - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 25 November 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर सपा सरकार को जर्बदश्त तरीके से घेरा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने सपा सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर हमला करते हुए कहा कि दिन दहाड़े स्टेट बैंक की लूट सपा सरकार के मुँह पर जोरदार तमाचा है। पूरा प्रदेश अपराधियों के आंतक से थर्रा रहा है। प्रदेश की राजधानी पर अपराधियों का राज चल रहा है।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि जब दिन दहाड़े अपराधी गार्ड की हत्या कर बैंक लूट रहे है तो प्रदेश की हालात का अन्दाज लगाया जा सकता है। एक दो दिन पहले ही बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रतापगढ़ में इसपेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नमन तथा अज्ञात युवती की हत्या कर दी गई और पुलिस उसे एक्सीडेण्ट बताती रही। हत्या को एक्सीडेंट बताना राजधानी पुलिस की कार्यक्षमता का नया आयाम है। अपराधी पूरे प्रदेश में अपराध का आतंक कायम हुए है। राजधानी तक अपराधियों के आतंक से थर्रा रही है।
डा0 मिश्र ने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अब अपराधी दिन-दहाड़े अपराध कर रहे है। लखनऊ में ही हत्या या लूट की वारदाते दिन दहाड़े हो रही है। एटीएम लूट और हत्याकाण्ड का खुलासा अभी तक राजधानी पुलिस नहीं कर पाई। पूरा प्रदेश हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं से त्रस्त है।
डा0 मिश्र ने सपा सरकार को चेताते हुए कहा कि प्रदेश की ध्वस्त कानून का शिकार आज नागरिक हो रहा है। ध्वस्त कानून व्यवस्था प्रदेश के विकास में बाधा बन रही है। सपा सरकार कानून व्यवस्था के फ्रण्ट पर पूरी तरह से असफल है। सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल ध्वस्त कानून व्यवस्था का कार्यकाल है। पुलिस और प्रशासन न केवल निष्क्रिय है वरन् मूक दर्शक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in