Categorized | रायबरेली

रायबरेली, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व ऊॅचाहार विधायक डा0 मनोज कुमार पाण्डेय ने आज

Posted on 25 November 2015 by admin

रायबरेली, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष व ऊॅचाहार विधायक डा0 मनोज कुमार पाण्डेय ने आज अपनी विधान सभा क्षेत्र ऊॅचाहार के ग्राम सभा उण्डवा में सपा मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर समरस्ता दिवस के रूप मे विशाल आयोजन किया इस अवसर पर विधान सभा ऊॅचाहार के उण्डवा ग्राम सभा मे लगभग दस हजार से भी अधिक लोगो ने समरस्ता भोज मे भाग लिया।़़
श्री पाण्डेय जी ने कहा की नेता जी की पहचान देश के गांव-गांव मे गरीबों और किसानो के लिए संहर्ष करने वाले वीर पुरूषों में जाने जाते है। नेता जी ने किसानों, नौजवानों, पिछडो और गरीबांे को अपनी समस्त योजनाओ में हमेशा प्राथमिकता दी है। श्री पाण्डेय जी ने कहा की नेता जी का जीवनकाल केवल गांव की खुशहाली समाजिक एकता धर्मनिर्पेक्षता और गैर बराबरी के विरू़़द्ध संहर्ष मे बीता है। श्री पाण्डेय जी समेत सभी लोगो ने नेता जी के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की व इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम मंे प्रमुख रूप से राम नरेश यादव, देशराज यादव, शिवनरायन सिंह, रमेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, मुन्ना सिंह, बुधेन्द्र सिहं, राधे पासी जिला पंचायत सदस्य, मैकू पासी, शिव दर्शन पासी, गोविन्द, पकंज सिंह, के के पटेल, राकेश, प्रशान्त शुक्ला आदि हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in