Categorized | लखनऊ.

सरकार के मुखिया द्वारा रोजगार की चिन्ता पर सवाल - हरिष्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 17 November 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी  ने आज सपा सरकार के मुखिया द्वारा रोजगार पर व्यक्त की गई चिन्ता पर सवाल किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने सवाल किया कि आखिर सरकार के मुखिया को किन लोगो से रोजगार का खतरा नजर आ रहा है? और विकास कार्यों में व्यवधान डालने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने में उनकी परेशानी क्या है?
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सुप्रीमों सरकार के मुखिया और उनके समतुल्य वरिष्ठ कबीना मंत्री द्वारा कभी पार्टी पदाधिकारियों, कभी विधायको-कार्यकर्ताओं और कभी सरकारी अधिकारियों का बार-बार  नसीहत दी जा रही है किन्तु सरकार का इकबाल बहाल होने का नाम नही ले रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ईमानदारी  से अपने कार्यो की समीक्षा  क्यों नही करती? हरिश्चन्द्र श्रीवास्वतव ने कहा कि लोकलुभावन योजनाओं के अतिरिक्त भी सरकार के कई अहम दायित्व है। कानून व्यवस्था से लेकर विकास के पैमाने पर सरकार की लाचारी सर्वविदित है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार आज तक कोई कार्यवाही नहीं कर सकी। खनिज माफियाओं का खेल प्रदेश में किसी से छिपा नहीं है नियुक्यिों में भ्रष्टाचार और जाति वर्ग के लोगो को ही नौकरी से प्रदेश का बेरोजगार प्रतिभाशाली युवा त्रस्त है। ऐसे में सपा सुप्रीमों से लेकर सरकार के मुखिया और वरिष्ठ कबीना मंत्री की नसीहते केवल सरकार की नाकामी से जनता का ध्यान हटाना मात्र है। हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के मुखिया सरकार के कार्यों की असलियत भांप कर ही डेढ़ वर्ष पहले ही रोजगार की चिन्ता सताने लगी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in