Categorized | लखनऊ.

इलाहाबाद में काग्रेस छात्र संगठन का वैनर काग्रेस का असली चेहरा:-डाॅ0 बाजपेयी

Posted on 17 November 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री  पं0 जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर काग्रेस पार्टी के छात्र संगठन द्वारा इलाहाबाद में लगाये गये बैनर पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि पोस्टर पर लिखी स्लोगन ‘‘कहां राजा भोज कहां गंगू तेली‘‘ असहिष्णुता की पराकष्ठा है और काग्रेसी सोच की असलियत को उजागर करता है।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि गरीब और आम आदमी के बीच से उभरे नेतृत्व  के प्रति काग्रेस की सोच देश के सामने है। सोच चाहे मणिशंकर अय्यर की रही हो जिन्होंने कहा था कि ‘‘मोदी चाय बेच सकते है प्रधान मंत्री नही बन सकते‘‘ चाहे कागें्रस  अध्यक्षा द्वारा ‘‘मौत का सौदागार‘‘ कहना रहा हो या अब प्रधानमंत्री को ‘‘गंगूतेली‘‘ बताना हो। कागे्रस  की अमर्यादित सोच और टिप्पणी का जवाब देश की जनता ने पूर्व में दिया है और इस सोच का भी करारा जबाब जनता काग्रेस को देगी।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि आजादी के लगभग 60 वर्षो  तक राज करने वाली काग्रेस के इसी सोच के कारण भारत  विश्व के पटल पर गरीब देशो की कतार में खड़ा रहा। डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि काग्रेस का गरीबी हटाओं का नारा महज देश  की जनता को भ्रमित करने के लिए एक शिगुफा मात्र था। यही कारण है कि देश गरीब का गरीब बना रहा और काग्रेसी सत्ता बल के सहारे समृद्ध होते रहे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि यही कारण कि काग्रेस पार्टी देश को विकास के रास्ते ले जाने की प्रधानमंत्री की मुहिम को अवरूद्ध करने में पूरी ताकत के साथ लगी है। डाॅ0 बाजपेयी ने कहा निहित स्वार्थी सत्तालोलुप राजनीतिक षडयन्त्रों को देश की जनता वखूबी समझती है और वह काग्रेस को  उसका जवाब देगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in