Categorized | लखनऊ.

गन्ना किसानों के बकाये भुगतान के न होने, गन्ने का समुचित समर्थन मूल्य घोषित न किये जाने एवं

Posted on 17 November 2015 by admin

गन्ना किसानों के बकाये भुगतान के न होने, गन्ने का समुचित समर्थन मूल्य घोषित न किये जाने एवं पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी चीनी मिलों को समय से न चलाये जाने आदि गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री के आवाहन पर आगामी 18नवम्बर, 2015 को प्रदेश की समस्त जिला/शहर कांग्रेस इकाइयांे द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रदेश कंाग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन-पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने आज जारी बयान में कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के शासनकाल के दौरान प्रदेश का किसान सबसे अधिक पीडि़त है। एक तरफ जहां बेमौसम ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से किसानों की रवी की फसल बर्बाद हो गयी और अभी तक किसानों को आर्थिक मुआवजा नहीं मिल सका है वहीं खरीफ की फसल सूखे के चलते पूरी तरह नष्ट हो गयी है किन्तु केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मुआवजा दिये जाने की घोषणा नहीं की गयी। गन्ना किसानों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। किसान भुखमरी की कगार पर है और त्रस्त है। कंाग्रेस पार्टी किसानों के हितों के लिए सदैव संघर्ष करती रही है।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि गन्ना किसानेां की समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश में 18नवम्बर को होने वाले इस आन्दोलन के तहत राजधानी लखनऊ में जिला/शहर कंाग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आन्दोलन का नेतृत्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी स्वयं करेंगे। इसके अलावा सम्बन्धित जनपदों में जिला/शहर अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेतागण आन्दोलन का नेतृत्व करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in