Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती मंहगाई, किसानों को सूखा राहत न दिये जाने एवं

Posted on 09 November 2015 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती मंहगाई, किसानों को सूखा राहत न दिये जाने एवं निर्दोष कांग्रेस विधायक श्री अजय राय की गिरफ्तारी एवं रासुका लगाये जाने के विरोध में कल दिनांक 05नवम्बर,2015 को प्रदेशभर की सभी जिला/शहर इकाइयों द्वारा प्रदेश के सभी जिला/शहर मुख्यालयों पर धरना दिया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 हिलाल अहमद ने बताया कि लगातार बढ़ रही मंहगाई को रोकने में केन्द्र सरकार पूरी तरह असफल रही है। दालों एवं खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब की थाली पूरी तरह छीनी जा रही है। किसान सूखे से तबाह है। प्रदेश की सरकार यह कहकर सूखा राहत राशि नहीं दे रही है कि उसे केन्द्र सरकार ने उपलब्ध नहीं कराया है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की आपसी मिलीभगत और आरोप-प्रत्यारोप में आम जनता और किसान पिस रहा है। यह सभी बिन्दु कल दिनांक 05नवम्बर को आयोजित होने वाले धरने के मुख्य मुद्दे होंगे। इसके साथ ही सभी कंाग्रेसजन कंाग्रेस विधायक श्री अजय राय पर झूठे आरोपों के साथ लगाये गये रासुका का विरोध कर शीघ्र रिहाई की मांग करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि राजधानी लखनऊ में जिला एवं शहर कंाग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वान्ह 11.00बजे स्थानीय जीपीओ पार्क- गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया जायेगा, जिसमें स्थानीय कांग्रेसजनों के अलावा वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in