Categorized | लखनऊ.

पांच मंत्री, आठ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा आठ राज्य मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी

Posted on 02 November 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की मंत्रणा से नियुक्त किए गए पांच मंत्रियों, आठ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा आठ राज्य मंत्री को आज यहां राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
राज्यपाल ने श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, श्री कमाल अख्तर, श्री विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह, श्री बलवन्त सिंह रामूवालिया, श्री साहब सिंह सैनी को मंत्री तथा श्री रियाज अहमद, श्री फरीद महफूज किदवई, श्री मूलचन्द्र चैहान, श्री राम सकल गूर्जर, श्री नितिन अग्रवाल, श्री यासर शाह, श्री मदन चैहान एवं श्रीमती सैय्यदा शादाब फातिमा को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलाई।
राज्यपाल द्वारा श्री राधेश्याम सिंह, श्री शैलेन्द्र यादव ‘ललई’, श्री ओमकार सिंह यादव, श्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय, श्री सुधीर कुमार रावत, श्री हेमराज वर्मा, श्री लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद तथा श्री वंशीधर बौद्ध को राज्यमंत्री की शपथ दिलायी गयी।
मंत्रिगण को शपथ दिलाने से पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंत्रिगण को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल श्री राम नाईक ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी।
इस मौके पर राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव राज्यपाल श्रीमती जूथिका पाटणकर, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
श्री हेमराज वर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित न होने के कारण राज्यपाल श्री राम नाईक ने उन्हें दोपहर बाद राजभवन में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में राज्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in