Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल विस्तार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए

Posted on 02 November 2015 by admin

उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल विस्तार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष-चेयरमैन कम्युनिकेशन विभाग सत्यदेव त्रिपाठी पूर्व मंत्री ने जारी वक्तव्य में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्रिपरिषद का छठवां विस्तार पूरी तरह क्षेत्रीय असंतुलन से भरा पड़ा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वादा किया था कि वह बुन्देलखण्ड को मंत्रिपरिषद विस्तार में अवश्य स्थान देंगे, लेकिन बुन्देलखण्ड का एक भी नाम न होना मुख्यमंत्री की वादाखिलाफी है, जबकि बुन्देलखण्ड इस प्रदेश का सर्वाधिक पिछड़ा इलाका है।
इसके साथ ही राजभवन में राष्ट्रगान के प्रति हुए असम्मानजनक व्यवहार के प्रति खेद व्यक्त करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति को इसका संज्ञान लेना चाहिए। चूंकि राज्यपाल, महामहिम राष्ट्रपति का प्रतिनिधि होता है, इसलिए राष्ट्रपति जी को सुनिश्चित करना चाहिए कि राष्ट्रगान का पूरा सम्मान हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in