Categorized | लखनऊ.

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर

Posted on 02 November 2015 by admin

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय, नेहरूभवन, 10 माल एवेन्यू लखनऊ पर प्रातः सर्वधर्म पाठ का आयोजन किया गया जिसमें इन्दिरा जी एवं सरदार पटेल को भावपूर्व श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर सांसद श्री प्रमोद तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत श्रीमती गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरदार पटेल व आचार्य नरेन्द्र देव के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि पूर्वान्ह प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में इन्दिरा जी की पुण्यतिथि एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर सर्वधर्म पाठ का आयोजन किया गया जिसमें मौजूद कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि इन्दिरा जी दृढ़ता और साहस की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होने देश के विकास और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने में जो योगदान दिया है उसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता। उन्होने देश की एकता अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। वर्तमान माहौल में इन्दिरा जी की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गयी है। इस मौके पर श्री तिवारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश का महानतम नायक बताया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्री प्रमोद सिंह, श्री संजीव सिंह, श्री मारूफ खान, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री विजय सक्सेना, श्री विनोद मिश्रा, श्री एसजेएस मक्कड़, श्री शिव पाण्डेय, श्री रमेश मिश्रा, श्री इरशाद अली, श्री पंकज तिवारी, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री रंजन दीक्षित, श्री एस0पी0 सुदर्शन, श्री कोणार्क दीक्षित के0डी0, श्री कमाल अहमद हीरू सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने श्रीमती इन्दिरा गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेन्द्र देव जी को पुष्पांजलि अर्पित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in