Categorized | Latest news, लखनऊ.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 02 November 2015 by admin

press-2

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व0 सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज यहां जी0पी0ओ0 पार्क स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री नाईक ने कहा कि आज लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल और विद्यापुरूष आचार्य नरेन्द्र देव, दो महापुरूषों की जयंती है। सरदार पटेल अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के लिए पूरी दुनिया में लौह पुरूष के नाम से जाने जाते हंै। देश की आजादी और एकता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। आचार्य नरेन्द्र देव प्रखर विचारक एवं महान शिक्षाविद थे।
मुख्यमंत्री श्री यादव ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन सरदार पटेल के कार्यांे एवं विचारों को याद करने का है। सरदार पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव जैसे महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि पारस्परिक एकता और सद्भाव के साथ उनके द्वारा दिखाये गए रास्ते पर चलें।
राज्य सरकार के मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, श्री राममूर्ति वर्मा, श्री नरेन्द्र वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी इस मौके पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in