Categorized | लखनऊ.

आगामी 08 नवम्बर को आयोजित की जाने वाली चकबन्दी लेखपाल परीक्षा निष्पक्ष, निर्विघ्न,पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी जायः मुख्य सचिव

Posted on 31 October 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक मण्डल एवं जनपद के समस्त संबंधित अधिकारीगणों को अपने-अपने कार्य क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, कानून व्यवस्था एवं परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या के दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी कार्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित आगामी 08 नवम्बर, 2015 को चकबन्दी लेखपाल (सामान्य चयन) परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न करानी होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, उप महानिरीक्षकों तथा समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को परिपत्र निर्गत कर दिये है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा में जनपद स्तर से स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए परीक्षा सामग्री को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने एवं वितरित किये जाने हेतु पर्याप्त अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चत करायी जाय।
श्री रंजन ने निर्देश दिये है कि परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, विद्युत आपूर्ति एवं आधारभूत संसाधन पूर्ण गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाये। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो प्रभावी कार्यवाही करते हुए समस्या का तत्काल निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सजगता बरतने के साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों पर निरन्तर निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाये। उन्होंने कहा है कि परीक्षा आयोजन में किसी भी स्तर पर बरती गई शिथिलता को गम्भीरता से लेते हुये लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर दण्डित किया जायेगा।
मुख्य सचिव ने बताया कि चकबंदी लेखपाल परीक्षा प्रदेश के 71 जनपदों -आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, बरेली, पीलीभीत, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), बागपत, हापुड़, बुलन्दशहर, वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर, झांसी, जालौन, ललितपुर, लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, सम्भल, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज एवं एटा में आगामी 08 नवम्बर 2015 को एक सत्र (पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक) एक सत्र में तथा उक्त जनपदों में से ही 20 जनपदों- लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, बाराबंकी, रायबरेली, फैजाबाद, गोरखपुर, गाजियाबाद, इटावा, आजमगढ़, आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, सीतापुर, मेरठ, मुरादाबाद, गोण्डा, वाराणसी एवं सहारनपुर में प्रथम सत्र के साथ-साथ द्वितीय सत्र (अपरान्ह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) में भी आयोजित करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि चकबन्दी लेखपाल (सामान्य चयन) परीक्षा में लगभग 28,29,920 अभ्यर्थियों के सम्मिलित हो रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in