Categorized | लखनऊ.

दिनों-दिन सभी आवश्यक जीवनोपयोगी वस्तुओं के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि एवं प्रदेश में व्याप्त भयंकर सूखे की समस्या को लेकर केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदेश के सभी जनपद

Posted on 30 October 2015 by admin

दिनों-दिन सभी आवश्यक जीवनोपयोगी वस्तुओं के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि एवं प्रदेश में व्याप्त भयंकर सूखे की समस्या को लेकर केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री के आवाहन पर आगामी 02नवम्बर, 2015 को जिला/शहर कंाग्रेस कमेटियों द्वारा धरना दिया जायेगा।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता आर0पी0 सिंह ने बताया कि जिस प्रकार विगत दिनों दलहन, तिलहन, प्याज आदि दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है उससे एक तरफ जहां पहले से ही प्रदेश का किसान सूखे की मार से बेहाल था इस आसमान छूती मंहगाई से प्रदेश के किसान एवं गरीब जनता की कमर टूट गयी है।
श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंहगाई को सौ दिन में कम करने का देश की जनता से वादा किया था किन्तु डेढ़ वर्ष के शासनकाल में जनता से किया गया वह वादा सिर्फ जुमला साबित हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in