Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री के आवाहन पर आगामी 31अक्टूबर

Posted on 30 October 2015 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री के आवाहन पर आगामी 31अक्टूबर, 2015 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में जिला/शहर कंाग्रेस कमेटियों द्वारा प्रातः सर्वधर्म पाठ तथा अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के उपरान्त ‘‘मौन शांति मार्च’’ निकाला जायेगा।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता आर0पी0 सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जिस प्रकार से अभी हाल ही में साम्प्रदायिक तनाव व हिंसा की घटनाएं हुई हैं एवं साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा निरन्तर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य किया गया है, उसको देखते हुए समाज में शांति स्थापना के लिए आयोजित इस ‘‘मौन शांति मार्च’’ के दौरान कांग्रेस के झण्डे के साथ शांति, सौहार्द व सद्भाव से सम्बन्धित प्लेकार्ड, गांधी जी के भजनों के कैसेट आदि का ही प्रयोग किया जायेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 खत्री ने पूरे प्रदेश में इस मौन शांति मार्च के सफल आयोजन हेतु प्रदेश के सभी मण्डलीय मुख्यालयों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत बस्ती मंडल मुख्यालय पर स्वयं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी मौजूद रहकर मौन शांति मार्च का नेतृत्व करेंगे। इसी प्रकार लखनऊ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल, कानपुर में पूर्व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, सहारनपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव शुक्ला, गोरखपुर में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री पी0एल0 पुनिया, मुरादाबाद में कंाग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान, गोण्डा में पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, झांसी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य, बरेली में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव श्री संजय कपूर, इलाहाबाद में विधायक श्री दलजीत सिंह, चित्रकूट में विधायक श्री गयादीन अनुरागी, आजमगढ़ में पूर्व सांसद डाॅ0 संतोष सिंह एवं पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 सुधा राय, वाराणसी में पूर्व सांसद श्री जफर अली नकवी, मेरठ में पूर्व सांसद श्री हरेन्द्र मलिक, अलीगढ़ में पूर्व मंत्री श्री सतीश शर्मा, फैजाबाद में प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, आगरा में प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कंसल एवं मिर्जापुर में प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्ष श्री रामयज्ञ द्विवेदी मण्डल मुख्यालयों पर आयोजित मौन शांति मार्च का नेतृत्व करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि जिला/शहर इकाइयों द्वारा आयोजित किये जाने वाले इन सभी आयोजनों में सम्बन्धित जनपदों के फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी तथा प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व सांसद और विधायक तथा प्रमुख कांग्रेसजन भीे आवश्यक रूप से शामिल होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in