Categorized | लखनऊ.

Posted on 30 October 2015 by admin

प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आज मंत्रिमण्डल से आठ मंत्रियों को बर्खास्त किये जाने एवं नौ मंत्रियों के विभाग वापस लिये जाने पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक नहीं बल्कि अनेकों बार समाजवादी पार्टी के मुखिया ने मंत्रिमण्डल के सदस्यों को सुधरने एवं भ्रष्टाचार से दूर रहने की बार-बार चेतावनी दी, लेकिन आज मुख्यमंत्री द्वारा एकाएक ऐसा निर्णय लेकर अपनी सरकार की छवि को साफ सुथरा करने का कथित प्रयास किया गया है वह देर से उठाया गया अधूरा कदम है क्योंकि अभी भी वह मंत्री जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं वह अपने पदों पर बने हुए हैं इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
डाॅ0 खत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता इस वर्तमान सरकार के मंत्रियों की कार्यशैली से पूरी तरह वाकिफ है। सच्चाई तो यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरणों को बिठाने के प्रयासों के तहत ऐसा कदम उठाया है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति प्रदेश की जनता में भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, साम्प्रदायिक दंगे आदि को लेकर आक्रोश व्याप्त है और जनता निश्चित तौर पर आने वाले 2017 के चुनाव में इनको सत्ता से हटाकर इसका जवाब देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in