Categorized | लखनऊ.

31 अक्टूबर को एकता दिवस के रूप में मनायेगी भाजपा - अनुपमा जायसवाल

Posted on 29 October 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता के अद्वितीय शिल्पी और नवीन भारत के र्निमाता जिनके कुशल नेतृत्व क्षमता ने आजादी के बाद देश की अनेक देशी रियासतों का विलय भारतीय संघ मंे अत्यन्त साहस व कुशलता से कराया ऐसे लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर 31 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है। राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम की संयोजक प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश में एकता दौड़, सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्तियों पर माल्र्यापण तथा पुष्पाञजंलि व विचार गोष्ठियां का आयोजन किया जायेगा। जिसमें केन्द्रीय मंत्री डा0 हर्ष वर्धन तथा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी वाराणसी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे0पी0 नड्डा तथा प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल लखनऊ, केन्द्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी कानपुर, केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 संतोष गंगवार नोएडा, केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 महेष शर्मा आगरा, केन्द्रीय राज्यमंत्री वी0के0 सिंह गाजियाबाद, केन्द्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया झांसी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक मेरठ, सांसद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर, नेता विधानमण्डल दल सुरेश खन्ना बरेली, पार्टी द्वारा एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता व अखंडता के शिल्पी लौह पुरूष बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ ‘‘एकजुट भारत’’ तथा ‘‘ प्रगतिशील भारत’’ आदि नारो का घोष करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in