Categorized | लखनऊ.

सड़क मार्गों पर चलने वाले ओवरलोडिंग वाहनों को रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये: मंत्री सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग

Posted on 29 October 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सड़क मार्गों पर चलने वाले ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग वाले वाहनों के चलने से सड़कों की हालत खराब हो रही है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि परिवहन, गृह एवं लोक निर्माण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की एक टीम बनाकर ओवरलोडिंग वाले वाहनों को रोकने हेतु अभियान चलाकर उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि वाहनों पर निर्धारित सीमा से अधिक सामग्री लोडिंग प्वाइन्ट से ही लोड न होने पाये।
प्रदेश के सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव आज लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में मुख्य सचिव एवं विभागीय प्रमुख सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में ओवरलोडिंग वाहनों को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को ओवरलोडिंग रोकने हेतु सघन अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये कि प्रदेश की सड़कों पर ओवरलोडिंग वाहन कतई न चलने पाये। उन्होंने कहा कि मा0 न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का पालन कराकर निर्धारित सीमा से अधिक वजन को वाहन से उतारने के पश्चात् ही वाहन को आगे जाने दिया जाये तथा ओवरलोडिंग हेतु जुर्माना वसूल किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन निर्धारित सीमा से अधिक ओवरलोड पाया जाये तो निर्धारित मोटर एक्ट के तहत अधिक वजन को वाहन से उतारने के साथ-साथ वाहन चालक एवं स्वामी से जुर्माना वसूल किये जाने के प्राविधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित आर0टी0ओ0 की जिम्मेदारी निर्धारित की जाये कि उनके क्षेत्र से ओवरलोडिंग वाहन कतई न गुजरने पायें। उन्होंने कहा कि गठित टीम द्वारा ओवरलोडिंग वाहन पकड़े जाने पर सम्बन्धित क्षेत्र के परिवहन अधिकारियों के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव, लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, प्रमुख सचिव परिवहन श्री कुमार अरविन्द सिंह देव, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री के0एस0 अटोरिया, परिवहन आयुक्त श्री के0 रवीन्द्र नायक, प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग श्री ए0के0 गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in