Categorized | लखनऊ.

हरियाणा में दो दलित बच्चों को जलाकर मार दिये जाने की घटना को लेकर केन्द्रीय मंत्री श्री वी0के0 सिंह द्वारा दिये गये विवादास्पद बयान के विरोध में कल विधान

Posted on 28 October 2015 by admin

हरियाणा में दो दलित बच्चों को जलाकर मार दिये जाने की घटना को लेकर केन्द्रीय मंत्री श्री वी0के0 सिंह द्वारा दिये गये विवादास्पद बयान के विरोध में कल विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान एवं युवा कंाग्रेस पश्चिमी जोन के अध्यक्ष श्री अमानतउल्ला सहित युवा कंाग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री वी0के0 सिंह के गाजियाबाद स्थित आवास के पास कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर उ0प्र0 शासन के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा की गयी बर्बर लाठीचार्ज एवं प्रदर्शन में शामिल नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किये गये आपराधिक मुकदमे की उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने कड़ी निन्दा की है।
डाॅ0 खत्री ने राजनीतिक द्वेषवश शासन के इशारे पर कंाग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान सहित गाजियाबाद के युवा कंाग्रेस कार्यकर्ताओं  पर दर्ज  किये गये मुकदमें को तुरन्त वापस लेने एवं दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in