Categorized | लखनऊ.

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा नान नेट क्वालीफाइंग छात्रों की फेलोशिप बंद करने एवं बार-बार फेलोशिप दिये जाने के आश्वासन मात्र देने के विरोध पर

Posted on 27 October 2015 by admin

केन्द्र की  मोदी सरकार द्वारा नान नेट क्वालीफाइंग छात्रों की फेलोशिप बंद करने एवं बार-बार फेलोशिप दिये जाने के आश्वासन मात्र देने के विरोध पर आज राष्ट्रीय छात्र संगठन, उ0प्र0 - मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय प्रांगण में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस हस्ताक्षर अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अजय चिकारा, राष्ट्रीय सचिव श्री अभिनव तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मधुमय जयंत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
एनएसयूआई मध्य जोन के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने बताया कि आज के इस हस्ताक्षर अभियान के तहत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के नान नेट क्वालीफाइंग पी0एचडी0 कर रहे छात्रों ने भारी उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं एनएसयूआई द्वारा किये जा रहे प्रयासों का समर्थन किया।
इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री अजय चिकारा ने कहा कि एनएसयूआई इसी प्रकार पूरे देश के विश्वविद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर केन्द्र की मोदी सरकार और मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी द्वारा छात्रों के विरूद्ध लिये गये निर्णय का विरोध करेगी।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी बार-बार इस मुद्दे पर सिर्फ आश्वासन देकर छात्रों का उत्पीड़न कर रही है जिसके विरोध में एनएसयूआई मध्य जोन सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in